Firozpur Jhirka News: नंबर प्लेट छिपाकर वाहन चलाने वालों पर होगा आपराधिक मुकदमा दर्ज : एसडीएम लक्ष्मीनारायण

शहर के विभिन्न मार्गों पर चलाया चैकिंग अभियान

Desh Rojana
On

शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के उद्देश्य से शनिवार रात एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने विभिन्न मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 

फिरोजपुर झिरका: शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के उद्देश्य से शनिवार रात एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने विभिन्न मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सिटी थाना पुलिस के जवान भी उनके साथ मौजूद रहे।IMG_20260607_170045
एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने बताया कि प्रशासन को लगातार शिकायतें और सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं कि कुछ वाहन चालक ओवरलोड खनिज सामग्री का परिवहन कर रहे हैं तथा कई वाहन अपनी नंबर प्लेट को जानबूझकर छिपाकर या उस पर ग्रीस एवं अन्य पदार्थ लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे वाहन चालक न केवल कानून की अवहेलना कर रहे हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं।

चेकिंग अभियान के दौरान अधिकारी ने कई वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे। एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि नंबर प्लेट को छिपाना, उसके साथ छेड़छाड़ करना या पहचान छिपाने के उद्देश्य से उस पर ग्रीस आदि लगाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में केवल चालान ही नहीं, बल्कि संबंधित वाहन चालक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को नियमों की अनदेखी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित क्षमता से अधिक भार न ढोएं तथा वाहन की नंबर प्लेट को स्पष्ट और साफ रखें।
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगामी दिनों में भी ऐसे विशेष चेकिंग अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Faridabad News : अभिनेत्री निमरत कौर ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने का किया आह्वान
Palwal News : शिक्षकों की लंबित मांगो व अतिथि अध्यापकों के नियमितिकरण को लेकर 23 सितंबर को शिक्षा मंत्री कैंप कार्यालय पर करेंगे जोरदार प्रदर्शन- हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ
Palwal News : पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर में मदर टेरेसा सर्विस क्लब द्वारा बच्चों को जूते वितरित किए
Palwal News : आरबीएसके टीम सीएचओ एवं ह्यूमाना फाउंडेशन के बीच इंटरैक्टिव मीटिंग एवं ब्रेनस्टॉर्मिंग डिस्कशन का आयोजन