Nuh Mewat news: रोजगार मेले में 134 युवाओं ने लिया भाग, 67 युवा अगले चरण के लिए चयनित

Desh Rojana
On

 केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित व्यापक जन-जागरूकता एवं प्रचार अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय नूंह एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पुन्हाना द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कुल 134 युवाओं ने पंजीकरण कर भाग लिया।

नूंह: केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित व्यापक जन-जागरूकता एवं प्रचार अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय नूंह एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पुन्हाना द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कुल 134 युवाओं ने पंजीकरण कर भाग लिया।
रोजगार मेले में उपस्थित युवाओं को जिला रोजगार अधिकारी श्याम सुंदर रावत द्वारा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कौशल विकास पाठ्यक्रमों तथा स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए युवाओं को इन योजनाओं के अंतर्गत पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Image 2026-06-16 at 10.44.22 PM (6)
रोजगार मेले में स्वर्ण इंफोटेल औरंगाबाद, जे. वी. एम. लिमिटेड फरीदाबाद, ओसवाल कास्टिंग बल्लभगढ़, इन्फिनियम ऑटो फरीदाबाद तथा एस. आर. एस. डायग्नोस्टिक्स सहित विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं के साक्षात्कार लिए गए तथा उनकी योग्यता एवं कौशल का मूल्यांकन किया गया।
मेले के दौरान कुल 67 युवाओं को आगामी चरण के साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। यह रोजगार मेला युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
रोजगार मेले के सफल आयोजन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पुन्हाना के प्रधानाचार्य विजय कुमार, वरिष्ठ अनुदेशक जगवीर सिंह, हवा सिंह तथा अन्य स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad