Gurugram News: गुरुग्राम की उषा प्रियदर्शी बनी हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन
हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में रहने वाली उषा प्रियदर्शी को राज्य महिला आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। एक विवादित बयान के बाद खड़े हुए बवंडर में रेनू भाटिया को इस्तीफा देना पड़ा था।
गुरुग्राम: हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में रहने वाली उषा प्रियदर्शी को राज्य महिला आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
एक विवादित बयान के बाद खड़े हुए बवंडर में रेनू भाटिया को इस्तीफा देना पड़ा था। मुख्यमंत्री नायब सिंह की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने उषा प्रियदर्शी को अध्यक्ष और मीना परमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। अब उषा प्रियदर्शी चेयरपर्सन की जिम्मेदारी संभालेंगी। ओबीसी वर्ग से आने वाली ऊषा प्रियदर्शी बीजेपी हरियाणा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वे लंबे वक्त से बीजेपी से जुड़ी हैं।
एक विवादित बयान के बाद खड़े हुए बवंडर में रेनू भाटिया को इस्तीफा देना पड़ा था। मुख्यमंत्री नायब सिंह की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने उषा प्रियदर्शी को अध्यक्ष और मीना परमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। अब उषा प्रियदर्शी चेयरपर्सन की जिम्मेदारी संभालेंगी। ओबीसी वर्ग से आने वाली ऊषा प्रियदर्शी बीजेपी हरियाणा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वे लंबे वक्त से बीजेपी से जुड़ी हैं।रेनू भाटिया की जगह नियुक्ति
हरियाणा महिला आयोग के अध्यक्ष पर रेनू भाटिया चार साल तक रहीं। नर्सिंग स्टॉफ पर विवादित टिप्पणी के बाद रेनू भाटिया का तीखा विरोध शुरू हो गया था। इसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद अब उषा प्रियदर्शी अब महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और न्याय से जुड़े मामलों को दिखेंगी। उषा प्रियदर्शी जनवरी 2024 में हरियाणा बीजेपी महिला मोर्चा की प्रमुख बनी थी। ऐसे में वह दो साल से अधिक वक्त इस पद पर रहीं। अब सरकार ने उन्हें आयोग के अध्यक्ष का पद सौंपा है।
सरकार ने जारी किया आदेश
महिला एवं बाल विकास विभाग के कमिश्नर एवं सेक्रेटरी शेखर विद्यार्थी द्वारा जारी इस आदेश के तहत सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इन नई नियुक्तियों से प्रदेश में महिला अधिकारों और उनकी सुरक्षा से जुड़े मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी। सरकार ने उषा प्रियदर्शी का अध्यक्ष और मीना परमार को उपाध्यक्ष बनाने के साथ पांच अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति की है। इनमें भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला, डॉ अनुकंपा गर्ग और सुनीता चौहान का नाम शामिल है।

About The Author
संबंधित समाचार



