Nuh mewat news: पांच दिन के ऑपरेशन क्लीन में 17 साइबर आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिले में साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए गए पांच दिवसीय ऑपरेशन क्लीन के तहत नूह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान पुलिस ने आठ मामले दर्ज कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि कई मोबाइल नंबरों और सिम कार्डों पर कार्रवाई की गई।
नूह: जिले में साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए गए पांच दिवसीय ऑपरेशन क्लीन के तहत नूह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान पुलिस ने आठ मामले दर्ज कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि कई मोबाइल नंबरों और सिम कार्डों पर कार्रवाई की गई।
नूंह पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर 1 जून से विशेष अभियान शुरू किया गया था। अभियान के दौरान जिले की विभिन्न पुलिस और साइबर टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच की। इन पांच दिनों में आठ मुकदमे दर्ज किए गए तथा 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 22 मोबाइल नंबर और 28 सिम कार्ड जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान 995 आईएमईआई नंबर ब्लॉक किए गए, जबकि 117 सिम कार्ड भी बंद कराए गए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी है। किसी भी संदिग्ध मोबाइल नंबर या संदेश की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल जांच करती है। आवश्यकता पड़ने पर साइबर पोर्टल और तकनीकी सहायता के माध्यम से संबंधित मोबाइल नंबर, सिम कार्ड और आईएमईआई नंबर को ब्लॉक कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिले में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं और आमजन से भी सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।




