Taudu News: राजस्व विभाग की चार एकड़ भूमि पर बनेगा सर्किट हाउस

डीसी ने तावडू में प्रस्तावित परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Desh Rojana
On

जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने शुक्रवार को तावडू उपमंडल का दौरा कर विभिन्न प्रस्तावित विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने तावडू तहसील परिसर सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

तावडू। जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने शुक्रवार को तावडू उपमंडल का दौरा कर विभिन्न प्रस्तावित विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने तावडू तहसील परिसर सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।WhatsApp Image 2026-06-04 at 11.37.35 PM
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने तावडू तहसील परिसर में प्रस्तावित सर्किट हाउस के लिए चिन्हित भूमि का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार राजस्व विभाग की करीब चार एकड़ भूमि पर नया सर्किट हाउस बनाने की योजना तैयार की गई है। लोक निर्माण एवं भवन निर्माण विभाग द्वारा परियोजना का प्रारंभिक डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है, जिसे निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
अखिल पिलानी ने बताया कि उपलब्ध विकल्पों में यह स्थान सर्किट हाउस निर्माण के लिए सबसे उपयुक्त पाया गया है और परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दौरे के दौरान उपायुक्त ने बिलासपुर मार्ग पर गांव झामुवास सीमा क्षेत्र में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने रेवाड़ी रोड स्थित एमथ्रीएम फाउंडेशन द्वारा विकसित आधुनिक पार्क का भी निरीक्षण किया, जिसे देखरेख के लिए तावडू नगर पालिका को सौंपा गया है।
उपायुक्त ने पार्क की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए इसके बेहतर रखरखाव पर जोर दिया। डीसी अखिल पिलानी ने बताया कि तावडू में आबादी क्षेत्र से बाहर नए बस स्टैंड के निर्माण की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर भूमि का निरीक्षण किया गया है, लेकिन अभी तक उपयुक्त भूमि का अंतिम चयन नहीं हो पाया है। इस दौरान उनके साथ तावडू एसडीएम जितेंद्र गर्ग ,तहसीलदार रीता ग्रोवर,लोक के भवन निर्माण के अधिकारी तपेश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी- कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad