Nuh Mewat News: ऑनलाइन लैपटॉप बेचने के नाम पर साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार ।
जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम नूंह पुलिस ने एक कथित साइबर ठग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
नूंह: जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम नूंह पुलिस ने एक कथित साइबर ठग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ऑनलाइन लैपटॉप बेचने के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करता था तथा अपनी वास्तविक पहचान छिपाने के लिए मोबाइल फोन और संदिग्ध सिम कार्डों का इस्तेमाल कर रहा था।

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बदरपुर निवासी जाबिद पुत्र वहीद साइबर धोखाधड़ी की गतिविधियों में संलिप्त है और आकेड़ा बस स्टैंड के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर साइबर क्राइम थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें दो सिम कार्ड लगे हुए थे। जांच के दौरान मोबाइल में संदिग्ध व्हाट्सएप और व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट, लैपटॉप से संबंधित फोटो, क्यूआर कोड तथा कई संदिग्ध चैट्स मिलीं । प्रारंभिक जांच में उपरोक्त मोबाइल नंबर के विरुद्ध राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात से ऑनलाइन शिकायतें दर्ज पाई गई । आरोपी ऑनलाइन लैपटॉप बेचने का झांसा देकर लोगों से धनराशि हासिल करता था। पूछताछ के दौरान आरोपी बरामद मोबाइल, सिम कार्डों और डिजिटल सामग्री के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका । मामलें में साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी है।

About The Author
संबंधित समाचार



