Nuh mewat news: मेवात विकास अभिकरण की समीक्षा बैठक में विकास परियोजनाओं को गति देने के निर्देश

- मेवात क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शिक्षा, कौशल विकास और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्त अखिल पिलानी

Desh Rojana
On

उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) श्री अखिल पिलानी की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, खेल, कौशल विकास, पेयजल, पुस्तकालय, छात्रवृत्ति, साइबर जागरूकता तथा आधारभूत ढांचे से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

नूंह:  उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) श्री अखिल पिलानी की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, खेल, कौशल विकास, पेयजल, पुस्तकालय, छात्रवृत्ति, साइबर जागरूकता तथा आधारभूत ढांचे से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि मेवात क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शिक्षा, कौशल विकास और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सभी स्वीकृत परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा नियमित रूप से उनकी प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-06-07 at 12.26.50 AM
बैठक में मेवात क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को प्रोत्साहन एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने संबंधी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। मेवात उत्कृष्टता केंद्र स्थापित कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने तथा जिले में संचालित बुनियाद केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
उपायुक्त ने जिला मुख्यालय नूंह में आधुनिक पुस्तकालय स्थापित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, तावड़ू तथा हथीन में भी पुस्तकालय स्थापित करने की संभावनाओं पर कार्य करने को कहा गया। बड़े गांवों में अध्ययन सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छोटे पुस्तकालय स्थापित करने की योजना पर भी चर्चा हुई।
बैठक में शिक्षा सहायकों की तैनाती, बालिका शिक्षा वाहिनी योजना के संचालन, छात्राओं के परिवहन संबंधी मुद्दों तथा विद्यालयों में खेल मैदान विकसित करने की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए नूंह में कौशल नवाचार एवं इन्क्यूबेशन केंद्र स्थापित करने की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस केंद्र के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल व्यवसाय, ड्रोन संचालन, वीडियो संपादन, फिल्म निर्माण, फोटोग्राफी, लॉजिस्टिक्स एवं अन्य आधुनिक कौशलों का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उद्योगों के साथ समन्वय स्थापित कर इंटर्नशिप एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।
बैठक में जिला मुख्यालय नूंह में सभागार एवं खेल परिसर निर्माण, सरकारी कर्मचारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल, हुनर हाट की स्थापना तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर वॉरियर पंचायतों के गठन एवं जनजागरूकता गतिविधियों को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने वर्षा जल संचयन संरचनाओं के निर्माण, अवैध पेयजल कनेक्शनों पर कार्रवाई तथा जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संसाधनों के संरक्षण और आमजन तक सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने तथा आगामी समीक्षा बैठक में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, एसीयूटी अमितेज पांगती , डीएमसी दलबीर सिंह फोगाट,आरटीए मुनीष सहगल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad