Nuh Mewat News : 18 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पुन्हाना में लगेगा रोजगार मेला
निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन, अधिक से अधिक अभ्यर्थी लाभ उठाएं : जिला रोजगार अधिकारी
केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित व्यापक प्रचार अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय, नूंह तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पुन्हाना के संयुक्त तत्वावधान में 18 जून को प्रातः 10:00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पुन्हाना परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
नूंह: केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित व्यापक प्रचार अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय, नूंह तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पुन्हाना के संयुक्त तत्वावधान में 18 जून को प्रातः 10:00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पुन्हाना परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी भाग
जिला रोजगार अधिकारी श्याम सुंदर रावत ने बताया कि रोजगार मेले में स्थानीय, पलवल तथा फरीदाबाद क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इनमें JBM Auto Limited, Imperial Auto Private Limited (पृथला, पलवल), Frick India Limited तथा PICL India Limited, फरीदाबाद सहित अन्य प्रमुख औद्योगिक इकाइयां शामिल हैं। ये कंपनियां विभिन्न तकनीकी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर मौके पर ही चयन करेंगी।
तकनीकी ट्रेड के युवाओं को मिलेगा अवसर
उन्होंने बताया कि मेले में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वेल्डर, कारपेंटर, टर्नर, आरएसी, एमएमवी तथा अन्य तकनीकी ट्रेडों से संबंधित अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी तथा कंपनियों द्वारा निर्धारित योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार की भी मिलेगी जानकारी
रोजगार मेले में भाग लेने वाले युवाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कौशल विकास पाठ्यक्रमों तथा स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे वे अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकें।
दस्तावेजों सहित पहुंचे अभ्यर्थी
जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

About The Author
संबंधित समाचार



