Faridabad News : निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने अधिकारियों को दिए निगम क्षेत्र में चल रहे सीवर, नालियों और नालों की सफाई के कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश 

वार्ड 39 के सेक्टर-7 और 8 में स्टॉर्म वाटर लाइन की सफाई कार्य का अधिकारी कर रहे निरीक्षण, जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत

Desh Rojana
On

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर बरसात के मौसम को देखते हुए शहर में जलभराव की समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर बरसात के मौसम को देखते हुए शहर में जलभराव की समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त ने सभी वार्डों में सीवर नाले और स्टॉर्म वाटर लाइन जैसे कार्यों के निरीक्षण के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में जाकर कार्य का जायजा लें और बरसात से पहले नाले नालियों सीवर लाइन की सफाई का कार्य करवाना सुनिश्चित करें। a

इसी कड़ी में ओल्ड जोन के जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार और कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार ने सेक्टर-7और 8 में स्टॉर्म वाटर लाइन के अलावा बाटा चौक के पास बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य और सफाई कार्य का निरीक्षण किया। कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि हनुमान मंदिर तथा संत सूरदास पार्क के आसपास लंबे समय से बरसात के दौरान जलभराव की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। स्थानीय नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए नगर निगम द्वारा स्टॉर्म वाटर लाइन की सुपरसोकर मशीनों के माध्यम से व्यापक सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा कैमरे से भी लाइन के सफाई होने के फोटोग्राफ्स भी लिए जा रहे हैं ताकि सही ढंग से सफाई की रिपोर्ट आ सके। 

उन्होंने बताया कि स्टॉर्म वाटर लाइन में जमा सिल्ट, कचरा एवं अन्य अवरोधों को हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे वर्षा का पानी सुचारू रूप से निकास हो सके। इसके अलावा कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ तिगांव रोड के नाले की सफाई के कार्य का जायजा लिया। नगर निगम का उद्देश्य बरसात के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने देना तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

निगम आयुक्त ने  जॉइंट सभी कमिश्नर को एक एक वार्ड ,एडिशनल कमिश्नर को एक वार्ड और कार्यकारी अभियंता को एक एक वार्ड और एसडीओ को दो दो वार्ड में जाकर बरसात से पहले सीवर, नालियों और नालों के सफाई कार्य का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि सफाई कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। नगर निगम द्वारा शहर के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी स्टॉर्म वाटर ड्रेनों एवं लाइनों की नियमित सफाई कराई जा रही है, ताकि मानसून के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad