Gurugram News: गर्भवती हुई तो प्रेमी ने कर दिया शादी से इनकार, डिप्रेशन में कर ली आत्महत्या

तीन महीने से बुआ के साथ रह रही थी मृतका

Desh Rojana
On

खेड़की दौला थाना क्षेत्र के गांव में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने से वह मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने मृतका के चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम: खेड़की दौला थाना क्षेत्र के गांव में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने से वह मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने मृतका के चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक गांव की रहने वाली थी। वह पिछले करीब तीन माह से अपनी बुआ के साथ यहां किराये के मकान में रह रही थी। उसकी माता का पहले ही निधन हो चुका था, जबकि पिता जेल में बंद हैं। ऐसे में वह अपनी दादी के संरक्षण में पली-बढ़ी थी।

WhatsApp Image 2026-06-09 at 12.22.06 AM
मृतका के चाचा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अलीगढ़ निवासी शिवा नामक युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर भतीजी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि युवती के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कराया गया। परिवार का कहना है कि युवक ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में शादी से मना करने लगा। इससे भतीजी लगातार तनाव में रहने लगी थी।
शनिवार रात उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर स्वजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खेड़की दौला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad