Palwal News : गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक : गौरव गौतम

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के गांव फ़िरोज़पुर में आयोजित गौशाला शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर विधिवत शिलान्यास किया।

पलवल। हरियाणा सरकार के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के गांव फ़िरोज़पुर में आयोजित गौशाला शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर विधिवत शिलान्यास किया। ee

इस अवसर पर गौरव गौतम ने कहा कि गौशाला का निर्माण केवल एक भवन का निर्माण नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, सेवा, संवेदनशीलता और गौ संरक्षण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा रही है और गौवंश का संरक्षण समाज का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस गौशाला के निर्माण से गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, उनके संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण समाज को भी इसका व्यापक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने सभी ग्रामवासियों और गौभक्तों से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही ऐसे सेवा कार्य सफल होते हैं।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा गौ संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी 
गौरव गौतम ने गांव फ़िरोज़पुर में गौशाला निर्माण कार्य के अवसर पर उन्होंने कहा कि गौशाला का निर्माण केवल एक भवन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सेवा, संवेदनशीलता और गौ संरक्षण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह गौवंश की सेवा एवं संरक्षण के साथ ग्रामीण समाज के हित में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने ग्रामीणों से गौसेवा और गौ संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर परिषद पार्षद प्रतिनिधि सूरज समाजसेवी बिट्टू बजरंगी और गौ सेवा दल के कार्यकर्ता सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad