Palwal News: कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) द्वारा पलवल में कॉर्पोरेट इम्पावरमेंट कैंप का आयोजन

पैक्स प्रबंधकों को लाइसेंस एवं ओ-फॉर्म अपडेट रखने के निर्देश, किसानों तक योजनाओं व उर्वरकों की जानकारी पहुंचाने पर जोर

Desh Rojana
On

कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) द्वारा मिलन होटल पलवल में शुक्रवार को कॉर्पोरेट इम्पावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

पलवल:  कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) द्वारा मिलन होटल पलवल में शुक्रवार को कॉर्पोरेट इम्पावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कृषि उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने अपने संबोधन में जिले के सभी पैक्स प्रबंधकों से आह्वान किया कि वे अपने लाइसेंस एवं ओ-फॉर्म को समय-समय पर अपडेट रखें, ताकि किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाएं किसानों तक सरकारी योजनाओं एवं कृषि संबंधी सुविधाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

WhatsApp Image 2026-06-13 at 12.03.41 AM (1)
कृभको के जिला फील्ड अधिकारी देवी सिंह ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि पैक्स संस्थाएं कृभको से जुडक़र किसानों को विभिन्न कृषि उत्पादों एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध करा सकती हैं। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने में सहकारी संस्थाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान कृभको के बीज एवं उर्वरक विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न कृषि उत्पादों की जानकारी भी दी गई। केवीएसके पलवल इंचार्ज अनिल सिंह ने कृभको के प्रमुख उत्पादों जैसे कृभको कम्पोस्ट, राइजोसुपर और एनपीके उर्वरकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों के हित में रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग की सलाह भी दी गई। कैंप में कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों के उपयोग के प्रति जागरूक करने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर उपमंडल कृषि अधिकारी डा. अजीत सिंह, गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी सुरेश शर्मा तथा रजिस्ट्रार कार्यालय से भावना भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पलवल जिले के सभी कोऑपरेटिव पैक्स प्रबंधकों ने भाग लिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad