Kosli rewari news: कोसली क्षेत्र में 25 हजार से अधिक मतदाताओं को गणक प्रपत्र बांटे गए

एसडीएम विजय यादव बोले : बीएलओ व सुरपरवाइजर एसआईआर अभियान में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें

Desh Rojana
On

कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। एसडीएम मंगलवार को बीएलओ सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के आधार पर ही कोसली विधानसभा क्षेत्र की विशुद्ध मतदाता सूची तैयार होगी।

कोसली: कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। 
एसडीएम मंगलवार को बीएलओ सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के आधार पर ही कोसली विधानसभा क्षेत्र की विशुद्ध मतदाता सूची तैयार होगी। इसलिए अभियान में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। सुपरवाइजर खुद भी सचेत एवं जागरूक रहें तथा अपने बीएलओ को भी फील्ड में सक्रिय रखें। 

WhatsApp Image 2026-06-16 at 10.42.12 PM
बीएलओ व सुपरवाइजरों को संबोधित करते एसडीएम विजय कुमार यादव।


उन्होंने बताया कि अभी तक 25 हजार से ज्यादा गणक प्रपत्र बांटे जा चुके हैं। हर मतदाता को अपना यह फार्म भर कर देना है, जिसमें उसकी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लगी होनी चाहिए। इसके अलावा वर्ष 2002 की मतदाता सूची में वोटर के मत क्रमांक को भी इसमें भरा जाएगा। निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2002 की वोटर लिस्ट ऑनलाइन कर दी है।
एसडीएम ने बताया कि आम मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट वोटर्स.इसीआई.जीओवी.इन पर साल 2002 की लिस्ट में अपना नाम देख सकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोसली क्षेत्र में 2 लाख 48 हजार 951 मतदाता हैं तथा 276 बूथ हैं। इन बूथों पर 277 बीएलओ, 28 सुपरवाइजर तथा 4 अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारियों को एसआईआर के लिए नियुक्त किया गया है। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी व बीडीपीओ अनिल कुमार, नायब तहसीलदार नेहा यादव, एईआरओ मुकेश सैनी, अनिल कुमार, सुपरवाइजर प्रदीप, रविंद्र, अशोक कुमार, हरीश, नरेश व चुनाव विभाग से विक्रम उपस्थित थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad