Nuh Mewat News: एसआईआर जागरूकता अभियान के लिए मेवात विकास सभा ने गठित की सेंट्रल बॉडी, विभिन्न ब्लॉकों में लगाई गई जिम्मेदारियां
नूंह के सिविल रेस्ट हाउस में आयोजित हुई, मेवात विकास सभा की मीटिंग।
नूंह स्थित रेस्ट हाउस में रविवार को मेवात विकास सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक सभा के अध्यक्ष फकरुद्दीन चेयरमैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
नूंह: नूंह स्थित रेस्ट हाउस में रविवार को मेवात विकास सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक सभा के अध्यक्ष फकरुद्दीन चेयरमैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन), शिक्षा और क्षेत्र में बढ़ रही सामाजिक बुराइयों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि लोगों को एसआईआर के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए एक सेंट्रल बॉडी का गठन किया जाए, जो विभिन्न ब्लॉकों में कार्य करते हुए लोगों को जागरूक करेगी।
.jpeg)
बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न ब्लॉकों के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं। तावडू ब्लॉक की जिम्मेदारी रमजान चौधरी, शब्बीर अहमद, दीन मोहम्मद पिनगवां और अरशद चोखा को सौंपी गई। पुन्हाना ब्लॉक के लिए एडवोकेट फारुख अब्दुल्ला और एडवोकेट गुलाम नबी को नियुक्त किया गया। नूंह ब्लॉक में सद्दीक अहमद मेव और अख्तर चंदेनी को जिम्मेदारी दी गई। हथीन ब्लॉक में हाजी अलताफ और जुबेर झांडा तथा फिरोजपुर झिरका ब्लॉक में फकरुद्दीन चेयरमैन और अख्तर अलवी को दायित्व सौंपा गया। नगीना क्षेत्र के लिए उमर पाड़ला को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में सभा के अध्यक्ष फकरुद्दीन ने बताया गया कि सेंट्रल बॉडी के सदस्य अपने-अपने ब्लॉकों में जाकर ब्लॉक स्तर की टीमों का गठन और मार्गदर्शन करेंगे। इसके बाद ब्लॉक स्तर की टीमें घर-घर जाकर लोगों को एसआईआर की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और उससे जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में जागरूक करेंगी, ताकि कोई भी पात्र नागरिक इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। साथ ही सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए भी सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की शिक्षा, जागरूकता और आपसी भाईचारे से ही संभव है।
बैठक में इकबाल प्रधान नगीना, मुजफ्फर, इरफान, संजय तंवर, सोनू कौशिक, अनीश सोहना, अब्दुल अजीज, मोहम्मद इकबाल, रोहित खान, हसीन सरपंच, मौलवी परवेज, साहून काटपुरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने समाज हित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने तथा एसआईआर जागरूकता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

About The Author
संबंधित समाचार



