Palwal News: जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रभावी रूप से जारी : उपायुक्त

मतदाता सत्यापन कार्य के लिए 717 बीएलओ किए गए हैं नियुक्त, घर-घर जाकर बांट रहे हैं गणना फॉर्म : उपायुक्त

Desh Rojana
On

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रभावी रूप से जारी है। 

पलवल: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रभावी रूप से जारी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं त्रुटि रहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र नामों को हटाना सुनिश्चित किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-06-21 at 11.15.49 PM

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पलवल जिले में कुल 7,07,729 मतदाता पंजीकृत हैं। इनके सत्यापन कार्य के लिए 717 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा कुल 938 बीएलए नियुक्त किए गए हैं, जो विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर अपने गणना फॉर्म भरकर जमा करें और मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सहयोग दें।

WhatsApp Image 2026-06-21 at 11.16.01 PM

जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार 14 जुलाई 2026 तक प्राप्त होने वाले गणना फॉर्मों के आधार पर प्रारंभिक मतदाता सूची (ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल) तैयार की जाएगी। जो मतदाता निर्धारित तिथि तक फॉर्म जमा नहीं कर पाएंगे, वे 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान घोषणा पत्र और फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मौजूदा मतदाताओं को गणना फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं तथा नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण भी सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी अपने साथ अतिरिक्त फॉर्म और घोषणा पत्र रखेगा ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad