Nuh Mewat News:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा

खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत, अन्य घायल

Desh Rojana
On

दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह थाना रोजका मेव क्षेत्र के अंतर्गत गांव खेड़ा खलीलपुर के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए।

नूंह। दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह थाना रोजका मेव क्षेत्र के अंतर्गत गांव खेड़ा खलीलपुर के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना रोजका मेव पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।whatsapp-image-2026-06-13-at-11.10.20-pm
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार में चालक सहित परिवार के सदस्य सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क पर खड़े एक ट्रेलर/डंपर वाहन से टक्कर हो गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। दुर्घटना में अंजना वर्मा (40), पत्नी सुनील वर्मा, निवासी झारखंड की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतका अपने परिवार के साथ राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के बाद झारखंड लौट रही थी। हादसे के समय वाहन में परिवार के अन्य सदस्य भी सवार थे, जिनमें मृतका के पति सुनील वर्मा, पुत्र प्रियांशु, पुत्र आयुष तथा भांजा विकास सहित कुल पांच लोग मौजूद थे। दुर्घटना में सभी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार को घर पहुंचने से पहले ही इस दुखद दुर्घटना का सामना करना पड़ा, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad