Rewari news: 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के साथ आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम
- केंद्रीय सांख्यिकी, योजना एवं संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह होंगे मुख्य अतिथि
रविवार को 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के साथ जिला प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय दिल्ली बाईपास स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित का आयोजन किया जाएगा।
रेवाड़ी: रविवार को 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के साथ जिला प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय दिल्ली बाईपास स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित का आयोजन किया जाएगा।
.jpeg)
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय सांख्यिकी, योजना एवं संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पंचकूला से मुख्यमंत्री नायब सिंह के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
योग दिवस में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के सदस्य और आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में पेयजल, अल्पाहार और अन्य जनसुविधाओं का पूर्ण प्रबंध किया गया है।

जिले में खंड स्तर पर भी होंगे योग कार्यक्रम : डीसी ने बताया कि जिले में जिला मुख्यालय के साथ ही खंड स्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रम कराए जाएंगे। ऐसे कार्यक्रम में खंड बावल में कोसली के विधायक अनिल यादव मुख्य अतिथि होंगे। खंड नाहड़ खंड का योग कार्यक्रम राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें रेवाड़ी के एसडीएम सुरेश कुमार मुख्य अतिथि होंगे। इसी प्रकार खंड डहीना में भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली, धारूहेड़ा में ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल, जाटूसाना में ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के वाइस चेयरमैन सतीश गुप्ता जबकि खंड खोल में गिरीश मुख्य अतिथि के रूप में योग कार्यक्रम में शामिल होंगे।




