Faridabad News : नेहरू कॉलोनी के हजारों लोगों को भाजपा ने सड़क पर लाने का काम किया- नीरज गुप्ता
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नीरज गुप्ता ने सरकार पर लोगों को उजाड़ने का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बातचीत में नीरज गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस ने लोगों को कभी घर से बेघर नहीं किया लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार जब से आई है तब से लोगों को घर से उजाड़ने का काम भाजपा सरकार करने में लगी हुई है।
फरीदाबाद। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नीरज गुप्ता ने सरकार पर लोगों को उजाड़ने का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बातचीत में नीरज गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस ने लोगों को कभी घर से बेघर नहीं किया लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार जब से आई है तब से लोगों को घर से उजाड़ने का काम भाजपा सरकार करने में लगी हुई है। 
नीरज गुप्ता ने कहा कि 12 वर्षों से प्रदेश में भाजपा की सरकार है उससे पहले हरियाणा में कांग्रेस का राज रहा और कांग्रेस ने हमेशा लोगों को बसाने का काम किया। लेकिन आज खुद भाजपा के विधायक जनता को घर से बेघर करने में लगे हुए हैं। नेहरू कॉलोनी के हजारों लोगों को भाजपा ने सड़क पर लाने का काम किया है। आज खुले आसमान के नीचे गरीब और मजदूर लोग सोने के लिए मजबूर हैं। नीरज गुप्ता ने कहा कि अगर कोई चीज गलत बनी हुई है तो उसके बदले सरकार को लोगों को नया घर देने का काम करना चाहिए। कांग्रेस ऐसा ही करती थी अगर कोई सलाम बस्ती को उजाड़ना पड़ता था तो बदले में कांग्रेस में लोगों को मकान देने का काम किया। किसी को गुजरने से पहले सरकार को उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था जरूर करनी चाहिए।

About The Author
संबंधित समाचार



