Kurukshetra News: लघु फिल्म प्रतियोगिता-2026 में भाग लेने के लिए 30 जून तक करें आवेदन:विश्राम कुमार मीणा

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा करवाई जा रही 12वीं लघु फिल्म प्रतियोगिता

Desh Rojana
On

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा 12वीं लघु फिल्म प्रतियोगिता-2026 का आयोजन करवाया जा रहा है। यह प्रतियोगिता मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में संवेदनशीलता विकसित करने का एक उत्कृष्ट मंच है।

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा 12वीं लघु फिल्म प्रतियोगिता-2026 का आयोजन करवाया जा रहा है। यह प्रतियोगिता मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में संवेदनशीलता विकसित करने का एक उत्कृष्ट मंच है। इसमें जिले के युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिक अपनी लघु फिल्में 30 जून 2026 तक गुगल ड्राइव के माध्यम से एनएचआरसीएसएचओआरटीएफआईएलएम एट जीमेल डॉट कॉम पर भेज सकते हैं।1002755049
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि देश का कोई भी नागरिक, किसी भी आयु वर्ग का प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में बनाई जा सकती है, जबकि गैर-अंग्रेजी फिल्मों के लिए अंग्रेजी सब-टाइटल अनिवार्य होंगे। फिल्म की अवधि न्यूनतम 3 मिनट और अधिकतम 10 मिनट निर्धारित की गई है।
          उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र निर्धारित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार के रूप में 2 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख 50 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा जूरी की सिफारिश पर अधिकतम चार प्रतिभागियों को विशेष उल्लेख के तहत 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जा सकता है। प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और आवेदन पत्र राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad