Gurugram News: निर्माण या खुदाई और तोड़फोड़ के दौरान धूल उड़ाई तो हो जाएगी साइट सील, करनी होगी बैरिकेटिंग

निर्माणकर्ताओं को 15 दिन का अल्टीमेटम

Desh Rojana
On

शहर में बढ़ते प्रदूषण को थामने के लिए प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। नियमित उपायों के साथ कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निर्माणाधीन साइट पर उड़ती धूल को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बड़ी सख्ती कर दी है। निर्माण या खुदाई और तोड़फोड़ के दौरान धूल उड़ाई तो साइट सील कर दी जाएगी।

गुरुग्राम: शहर में बढ़ते प्रदूषण को थामने के लिए प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। नियमित उपायों के साथ कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निर्माणाधीन साइट पर उड़ती धूल को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बड़ी सख्ती कर दी है। निर्माण या खुदाई और तोड़फोड़ के दौरान धूल उड़ाई तो साइट सील कर दी जाएगी। प्रशासन ने साफ चेतावनी दे दी है कि इस तरह की गतिविधियों के लिए बैरिकेटिंग करनी जरूरी होगी। बैरिकेटिंग के किए बकायदा मानक भी तय किए गए हैं। gurugram municipal 1
 धूल प्रदूषणों की रोकथाम के लिए नगर निगम ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब सभी निर्माण, तोड़फोड़ और खोदाई वाले स्थलों पर कारुगेटेड जीआई (गैल्वेनाइज्ड आयरन) अथवा धातु शीट की बैरिकेडिंग करना अनिवार्य होगा। निगमायुक्त प्रदीप दहिया द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
 
जीआई शीट बैरिकेडिंग अनिवार्य 
नगर निगम के अनुसार शहर में सड़कों, सीवर, जलापूर्ति और अन्य विकास कार्यों के लिए होने वाली खोदाई के दौरान बड़ी मात्रा में धूल उड़ती है। इससे वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। ऐसे में अब खोदाई वाले प्रत्येक स्थल को जीआई शीट बैरिकेडिंग से पूरी तरह घेरना अनिवार्य किया गया है।
 
काम शुरू करने से पहले करनी होगी बैरिकेडिंग
आदेश के तहत कोई भी एजेंसी, ठेकेदार या बिल्डर बिना बैरिकेडिंग के निर्माण, तोड़फोड़ या खोदाई कार्य शुरू नहीं कर सकेगा। बैरिकेडिंग कार्य शुरू होने से पहले लगानी होगी और पूरे कार्यकाल के दौरान उसकी उचित स्थिति बनाए रखनी होगी। निर्माण एवं ध्वस्तीकरण स्थलों पर बैरिकेडिंग के साथ पूरी ऊंचाई तक डस्ट स्क्रीनिंग लगानी होगी। इसके अलावा प्रत्येक स्थल पर परियोजना संबंधी जानकारी, स्वीकृति संख्या, जिम्मेदार अधिकारी का संपर्क नंबर और शिकायत हेल्पलाइन प्रदर्शित करनी होगी।
 
ये निर्धारित किए गए तकनीकी मानक
नगर निगम ने बैरिकेडिंग के लिए विस्तृत मानक भी निर्धारित किए हैं। इसके तहत न्यूनतम 0.50 मिमी मोटाई की जीआइ या रंगीन धातु शीट का उपयोग किया जाएगा। 500 वर्गमीटर या उससे बड़े प्लटों एवं सभी तोड़फोड़ कार्यों के लिए कम से कम तीन मीटर (10 फुट) ऊंची बैरिकेडिंग अनिवार्य होगी, जबकि अन्य स्थलों के लिए न्यूनतम 2.4 मीटर (8 फुट) ऊंचाई निर्धारित की गई है। स्कूल, अस्पताल अथवा व्यस्त सड़कों के समीप स्थित स्थलों पर 3.6 मीटर (12 फीट) या उससे अधिक ऊंचाई की बैरिकेडिंग करनी होगी।
 
15 दिन में नहीं माने तो कार्रवाई
नगर निगम ने सभी निर्माण, ध्वस्तीकरण और खोदाई स्थलों को 15 दिनों के भीतर निर्धारित मानकों के अनुरूप बैरिकेडिंग और धूल नियंत्रण उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध जुर्माना, कार्य बंद कराने, साइट सील करने और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि यह आदेश धूल प्रदूषण को कम करने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और निर्माण गतिविधियों को पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संचालित करने के लिए है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : बरसात से पहले नालों और ड्रेनों की सफाई कार्य में तेजी, अधिकारियों को तीन दिवसीय निरीक्षण के निर्देश- धीरेंद्र खड़गटा निगमायुक्त
Palwal News : मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंध निदेशक शुगर मिल ज्ञापन सौंपा
Palwal News : अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: विकसित भारत के लिए नशामुक्त भारत का संकल्प लेना जरूरी, बचेंगी करोड़ों जिंदगियां
Palwal News : सरकार ने ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए जारी किए दिशा-निर्देश : उपायुक्त
Palwal News : मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा नशामुक्त-हरियाली युक्त कार्यक्रम आयोजित किया