Gurugram News: साइड नहीं दी तो दिल्ली के युवक को लाठी डंडों से पीटा, गाड़ी तोड़ी, दो गिरफ्तार

Desh Rojana
On

शहर में रोडरेज का मामला सामने आया है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय से महज पांच सौ मीटर दूर राजीव चौक के पास स्कार्पियो सवार दो लोगों ने साइड न देने पर विंडसर कार सवार युवक से मारपीट की और डंडे से उसकी कार के शीशे तोड़ दिए।

गुरुग्राम। शहर में रोडरेज का मामला सामने आया है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय से महज पांच सौ मीटर दूर राजीव चौक के पास स्कार्पियो सवार दो लोगों ने साइड न देने पर विंडसर कार सवार युवक से मारपीट की और डंडे से उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। घटना शनिवार दोपहर की है। पीड़ित युवक ने आसपास के लोगों से उसे बचाने और आरोपितों को पकड़ने की गुहार लगाई, लेकिन कोई नहीं आया।IMG-20260620-WA0055
इस घटना के दौरान पीड़ित युवक ने आरोपितों का एक वीडियो भी बनाया और उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। घटना के वायरल होने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने सेक्टर 48 (फ़जिलपुर) के विपुल वर्ल्ड निवासी पार्थ और पारस को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और दोनों करीब 22 वर्ष के हैं। पुलिस ने उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी भी कब्जे में ले ली और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
दिल्ली के सीआर पार्क के रहने वाले अभिषेक चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार को एक मीटिंग के लिए गुरुग्राम के सोहना रोड गए थे। काम निपटाने के बाद वह दिल्ली वापस जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में स्कार्पियो गाड़ी चालक लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए बार-बार उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने और कट मारने का प्रयास करने लगा। अभिषेक ने गाड़ी को साइड नहीं दी तो आरोपितों ने राजीव चौक के पास अपनी स्कार्पियो गाड़ी विंडसर कार के आगे अड़ाकर उन्हें जबरन रोक लिया।
आरोप है कि डंडे से उनकी कार की फ्रंट विंडशील्ड व अन्य शीशे तोड़ दिए गए। इसके बाद आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले में अभिषेक को भी चोटे आईं। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad