Palwal News : मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंध निदेशक शुगर मिल ज्ञापन सौंपा
संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के नेता महेंद्र सिंह चौहान व धर्म चन्द घुधेरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 2022 के बाद करीब 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी शुगर मिल प्रबंध निदेशक मंडल के चुनाव नहीं कराए गए।
पलवल। बोर्ड निदेशकों के चुनाव कराने, शुगर मिल पलवल को सीज़न 2026 _ 27 में 25 अक्टूबर तक चलाने और अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंध निदेशक शुगर मिल से मिलकर ज्ञापन सौंपा। 
संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के नेता महेंद्र सिंह चौहान व धर्म चन्द घुधेरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 2022 के बाद करीब 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी शुगर मिल प्रबंध निदेशक मंडल के चुनाव नहीं कराए गए। जबकि किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक 5 वर्ष के बाद प्रबंध निदेशक मंडल के चुनाव होने चाहिए। इसलिए किसान मोर्चा के नेताओं ने शीघ्र प्रबंध निदेशक मंडल के चुनाव कराने की मांग एमडी शुगर मिल से की। किसान मोर्चा के नेताओं ने बताया कि गत कई वर्ष से शुगर मिल को समय पर नहीं चलाया जाता। जिस कारण गन्ना उत्पादक किसानों को काफी नुक्सान उठाना पड़ता है और मिल को चलवाने के लिए आन्दोलन करना पड़ता है। इसलिए किसान मोर्चा ने मांग रखी कि इस सीजन में 25 अक्टूबर तक मिल को चलाया जाए, किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ए.जी.एम की बैठक कराई जाएं। गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खादऔर कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए शुगर मिल में बिक्री केंद्र बनाया जाए तथा शुगर मिल के विश्राम गृह में किसानों के ठहराव के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रतिनिधि मंडल में किसान मोर्चा के नेता रूपराम तेवतिया, ताराचंद प्रधान, दरयाब सिंह, बाबू डायरेक्टर , रामवीर चौहान औरंगाबाद, कर्ण सिंह आर्य व ठाकुर लाल आर्य, जगदीश शर्मा औरंगाबाद, करण सिंह, हरबंस सहरावत गहलब, बृजपाल तेवतिया अलावलपुर,करतार सिंह श्रीनगर, सुभाष कौंडल गिर्राज शर्मा लड़ियाका, मेवाराम,हरि सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

About The Author
संबंधित समाचार



