Gurugram News: बिग बास्केट और डी-मार्ट के नाम पर करते थे ठगी, काल सेंटर का पर्दाफाश

सोशल मीडिया के जरिए विज्ञापन करते थे प्रसारित

Desh Rojana
On

बिग बास्केट और डी-मार्ट के नाम पर विज्ञापन प्रसारित कर ठगी करने वाले एक काल सेंटर का पर्दाफाश किया गया है। गुरुग्राम साइबर पुलिस ने ठगी के एक मामले में जांच के दौरान दिल्ली के न्यू अशोक नगर ए-ब्लाक में छापेमारी की।

गुरुग्राम: बिग बास्केट और डी-मार्ट के नाम पर विज्ञापन प्रसारित कर ठगी करने वाले एक काल सेंटर का पर्दाफाश किया गया है। गुरुग्राम साइबर पुलिस ने ठगी के एक मामले में जांच के दौरान दिल्ली के न्यू अशोक नगर ए-ब्लाक में छापेमारी की। जहां एक ऑफिस से पांच आरोपितों को पकड़ा गया। ये सभी आरोपित बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।cyber police
 
कैसे करते थे ठगी
एसीपी साइबर क्राइम गौरव फोगाट ने बताया कि 21 फरवरी को मानेसर साइबर थाने में मानेसर गांव निवासी एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि फेसबुक पर उसने विज्ञापन देकर कुछ सामान आनलाइन आर्डर किया था। आरोपितों ने फर्जी पेमेंट लिंक भेजकर इसके फोन को हैक करके 56,650 रुपये की ठगी की थी।
मामले में जांच के दौरान अब यह काल सेंटर पकड़ में आया। छापेमारी के दौरान आफिस में पांच लोग काम करते हुए पाए गए। इनकी पहचान नालंदा के राजकुमार, मुरादाबाद के प्रशांत, शेखपुर जिले के करण, सोनू और बिजनौर के अखिर अहमद के रूप में की गई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि इस काल सेंटर को किसी अन्य के कहने पर राजकुमार करीब छह महीने से दिल्ली के पते पर संचालित कर रहा था।
ये सभी आरोपित फेसबुक पर बिग बास्केट और डी-मार्ट के नाम से फर्जी विज्ञापन प्रसारित करते थे। विज्ञापन के माध्यम से लोगों को आकर्षित कर उनसे संपर्क स्थापित किया जाता था व ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर एपीके फाइल या फर्जी लिंक भेजकर उनके मोबाइल फोन व बैंकिंग संबंधी जानकारी प्राप्त कर साइबर धोखाधड़ी की जाती थी।
इन सभी को सैलरी और कमीशन मिलता था। आरोपितों के कब्जे से 18 मोबाइल फोन व 01 टैब बरामद किया गया। आरोपितों से पूछताछ व बरामद इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जांच की जा रही है। इन्हें रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान इनसे अन्य साथियों के बारे में जानकारी ली जाएगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : बरसात से पहले नालों और ड्रेनों की सफाई कार्य में तेजी, अधिकारियों को तीन दिवसीय निरीक्षण के निर्देश- धीरेंद्र खड़गटा निगमायुक्त
Palwal News : मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंध निदेशक शुगर मिल ज्ञापन सौंपा
Palwal News : अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: विकसित भारत के लिए नशामुक्त भारत का संकल्प लेना जरूरी, बचेंगी करोड़ों जिंदगियां
Palwal News : सरकार ने ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए जारी किए दिशा-निर्देश : उपायुक्त
Palwal News : मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा नशामुक्त-हरियाली युक्त कार्यक्रम आयोजित किया