Palwal News : सरकार ने ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए जारी किए दिशा-निर्देश : उपायुक्त

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार ने वैश्विक परिस्थितियों, बढ़ती ईंधन लागत और आर्थिक दबावों को देखते हुए ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण तथा अन्य संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

पलवल। हरियाणा सरकार ने वैश्विक परिस्थितियों, बढ़ती ईंधन लागत और आर्थिक दबावों को देखते हुए ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण तथा अन्य संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव हरियाणा कार्यालय के मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं और सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे। WhatsApp Image 2026-06-21 at 12.34.10 AM

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने सभी विभागों, बोर्डों, निगमों तथा सार्वजनिक संस्थाओं को अधिकतम बैठकों का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करने तथा अनावश्यक सरकारी समारोहों, सेमिनारों और सार्वजनिक आयोजनों पर होने वाले खर्च को कम करने के निर्देश दिए हैं। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सितंबर 2026 तक सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में गैर-इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही वीवीआईपी काफिलों में वाहनों की संख्या 50 प्रतिशत तक कम करने तथा सभी विभागों के पेट्रोलियम एवं ईंधन व्यय में 20 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय लिया गया है।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि सरकार ने बिजली बचत को बढ़ावा देने के लिए सरकारी भवनों में एयर कंडीशनरों का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने, अनावश्यक प्रकाश व्यवस्था पर नियंत्रण तथा कार्यालय समय में आवश्यकतानुसार बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों के विस्तार, साइकिल लेन तथा सार्वजनिक साइकिल साझाकरण योजनाओं को भी प्राथमिकता देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग को कम तेल वाले भोजन के स्वास्थ्य लाभों के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा स्कूलों, अस्पतालों और सरकारी कैंटीनों में तेल की खपत की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि विभाग को तिलहन उत्पादन बढ़ाने, प्राकृतिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है।

सार्वजनिक परिवहन और कार पूलिंग अपनाएं : उपायुक्त
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जनसाधारण के लिए जारी परामर्श में नागरिकों सहित कर्मचारियों से अनावश्यक विदेशी यात्राओं, बड़े आयोजनों तथा रैलियों से बचने, सार्वजनिक परिवहन और कार पूलिंग को अपनाने तथा ऊर्जा संरक्षण में योगदान देने की अपील की गई है। लोगों को घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों और जीआई टैग उत्पादों के उपयोग को प्राथमिकता देने की अपील की गई है। सरकार ने ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान के तहत ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग और सतत जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि वे देश हित में सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों की पालना करें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : बरसात से पहले नालों और ड्रेनों की सफाई कार्य में तेजी, अधिकारियों को तीन दिवसीय निरीक्षण के निर्देश- धीरेंद्र खड़गटा निगमायुक्त
Palwal News : मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंध निदेशक शुगर मिल ज्ञापन सौंपा
Palwal News : अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: विकसित भारत के लिए नशामुक्त भारत का संकल्प लेना जरूरी, बचेंगी करोड़ों जिंदगियां
Palwal News : सरकार ने ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए जारी किए दिशा-निर्देश : उपायुक्त
Palwal News : मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा नशामुक्त-हरियाली युक्त कार्यक्रम आयोजित किया