हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार को तावडू पहुंचे, जहां उन्होंने नूंह कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाजी शहीदा खान की बेटी के विवाह समारोह में शिरकत की।
तावडू। हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार को तावडू पहुंचे, जहां उन्होंने नूंह कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाजी शहीदा खान की बेटी के विवाह समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। तावडू स्थित मालती वाटिका में नूंह कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाजी शहीदा खान की बेटी के विवाह समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
विवाह समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता आफताब अहमद, गुरुग्राम ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्धन यादव, राजेश सेहरावत सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित लोगों से बातचीत करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विवाह जीवन का एक महत्वपूर्ण और खुशी का अवसर होता है, लेकिन वर्तमान समय में शादियों पर आवश्यकता से अधिक खर्च किया जा रहा है। उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि विवाह समारोहों को सादगीपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाना चाहिए तथा दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने की दिशा में सभी को प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाजी शाहिद खान के परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कांग्रेस परिवार के लिए भी खुशी का अवसर है।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे तक सैनीपुरा स्थित मालती वाटिका में मौजूद रहे और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।