Faridabad News : मतदाता सत्यापन अभियान में कोई वैध मतदाता छूट न जाए : राजेश नागर

मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बीएलओ के साथ की बैठक

Desh Rojana
On

हरियाणा में चल रहे मतदाता सत्यापन अभियान के मद्देनजर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने अपनी तिगांव विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-37 स्थित कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की।

फरीदाबाद। हरियाणा में चल रहे मतदाता सत्यापन अभियान के मद्देनजर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने अपनी तिगांव विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-37 स्थित कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सत्यापन कार्य की प्रगति की समीक्षा करना तथा अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा। ffइस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए तथा किसी भी वैध मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।
बैठक में तिगांव विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, बीएलए-1, बीएलए-2, बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सत्यापन कार्य की जानकारी साझा की तथा अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव भी दिए। मंत्री राजेश नागर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करें और उन्हें मतदाता सत्यापन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें। उन्होंने विशेष रूप से नए मतदाताओं, स्थान परिवर्तन करने वाले नागरिकों तथा ऐसे लोगों पर ध्यान देने का आह्वान किया जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों को मतदान के अधिकार के महत्व के बारे में भी जागरूक करे।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण और सत्यापन केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान की सफलता से प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलेगा और लोकतंत्र की जड़ें और अधिक सुदृढ़ होंगी। बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे चल रहे मतदाता सत्यापन अभियान में पूरी सक्रियता से भाग लेते हुए प्रत्येक वैध मतदाता को सूचीबद्ध कराने में सहयोग करेंगे। साथ ही लोगों को आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रिया की जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन भी करेंगे।
अंत में मंत्री राजेश नागर ने सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र मतदाता सत्यापन अभियान में एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करेगा। 
बैठक में जिला उपाध्यक्ष एवं BLA1 तिगांव मुकेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष हरीश बैसला, मुकेश झा, सुधीर मेहता, कृष्ण पहलवान एवं राजेश चौधरी, पार्षद लाल मिश्रा, सुमंत चंदेल, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं BLA2 शंकर ठाकुर, प्रहलाद शर्मा, अजय प्रताप, मुकुल रक्षवाल, मंडल महामंत्री नितिन शर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, राजू चन्द्रवंशी, देवेंद्र अग्रवाल, राहुल यादव, लोकेश बैसला, भूपेंद्र शर्मा, डॉ परमानन्द यादव, वीरेंद्र शर्मा, प्रेम यादव, राधे पंडित, ओमदत्त शर्मा, बासुदेव भारद्वाज, सतपाल सिंह, रेखा दीक्षित आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad