Nuh Mewat News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ साझा होंगी एएसडी सूचियां
कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए आयोग प्रतिबद्ध : अखिल पिलानी
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए बूथ स्तर पर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट (एएसडी) मतदाताओं की सूचियां राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ साझा की जाएंगी।
नूंह: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए बूथ स्तर पर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट (एएसडी) मतदाताओं की सूचियां राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ साझा की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं से बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा तीन या अधिक बार संपर्क करने के बावजूद संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है, उनकी बूथवार एएसडी सूचियां तैयार की गई हैं। नूंह जिले के 655 बूथ लेवल अधिकारी राजनीतिक दलों के 552 बीएलए के साथ बैठक कर इन सूचियों का सत्यापन करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम भूलवश एएसडी सूची में शामिल हो गया हो तो ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले आवश्यक सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि आयोग की मंशा है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो।
उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद बूथवार, विधानसभावार एवं जिलावार एएसडी सूचियां जिला निर्वाचन अधिकारी तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मतदाता अपने ईपीआईसी नंबर के माध्यम से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
अखिल पिलानी ने बताया कि 22 जून 2026 तक जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत 5 लाख 71 हजार 422 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का लगभग 86.62 प्रतिशत है। उन्होंने सभी मतदाताओं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



