Faridabad News : एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाड़ियों ने 15 पदक जीतकर हरियाणा राज्य को तीसरा स्थान दिलाया
65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप भुवनेश्वर ओडिशा में तमिलनाडु ने 9 स्वर्ण पदक और 9 रजत पदक एवं 2 कांस्य पदक सहित कुल 20 पदक विजेता बनकर चैंपियनशिप ट्राफी पर कब्जा किया और उत्तरप्रदेश ने 9 स्वर्ण पदक और 8 रजत पदक एवं 3 कांस्य पदक विजेता बनकर दूसरे स्थान की ट्राफी अपने नाम की।
65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप भुवनेश्वर ओडिशा में तमिलनाडु ने 9 स्वर्ण पदक और 9 रजत पदक एवं 2 कांस्य पदक सहित कुल 20 पदक विजेता बनकर चैंपियनशिप ट्राफी पर कब्जा किया और उत्तरप्रदेश ने 9 स्वर्ण पदक और 8 रजत पदक एवं 3 कांस्य पदक विजेता बनकर दूसरे स्थान की ट्राफी अपने नाम की। हरियाणा ने 5 स्वर्ण पदक और 6 रजत पदक एवं 4 कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक विजेता बनकर चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
नयोया जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए कृष्ण कुमार भिवानी और सोमनाथ चौहान हिसार 800 मीटर दौड़, किरण पहल सोनीपत 400 मीटर दौड़, पूजा फतेहाबाद 800 मीटर दौड़,मनप्रीत कौर अम्बाला शाट पुट इवेंट, पूजा फतेहाबाद हाई जंप इवेंट,सीमा कालीरमन भिवानी ने डिस्कस थ्रो इवेंट, सान्या यादव महेंद्रगढ़ ने डिस्कस थ्रो इवेंट में और निधि रानी रोहतक ने डिस्कस थ्रो इवेंट एवं पूजा चरखी दादरी ने हैप्टाथलान इवेंट में एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव कर भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। 65वीं नेशनल इंटर स्टेट एड्स सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप भुवनेश्वर ओडिशा में एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाडी पुरुष वर्ग में बालकिशन भिवानी ने 3 किलोमीटर स्टेपल चेज इवेंट में स्वर्ण पदक, कृष्ण कुमार भिवानी ने 800 मीटर दौड़ में रजत और,निर्भय सिंह भिवानी ने डिस्कस थ्रो इवेंट में रजत पदक और आशीष जाखड झज्जर ने हैमर थ्रो इवेंट में कांस्य पदक जीता।
महिला वर्ग में मनप्रीत कौर अम्बाला ने शाट पुट इवेंट में स्वर्ण पदक, पूजा फतेहाबाद ने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक और 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, डिस्कस थ्रो इवेंट में सीमा भिवानी ने स्वर्ण पदक, सान्या यादव महेंद्रगढ़ ने रजत पदक और निधि रानी रोहतक ने कांस्य पदक जीता, पूजा फतेहाबाद ने हाई जंप इवेंट में स्वर्ण पदक,भारती सोनीपत ने 5 किलोमीटर दौड़ में रजत पदक और किरण पहल सोनीपत ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक एवं हैप्टाथलान इवेंट में पूजा चरखी दादरी ने स्वर्ण पदक और खुशी ने कांस्य पदक जीतकर हरियाणा राज्य का नाम रोशन कर हरियाणवी ध्वजा फहराई। सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन भुवनेश्वर ओडिशा में 24 जून से 28 जून तक किया और इस चैंपियनशिप में हरियाणा के एथलीट खिलाड़ियों ने अपना पूर्ण अनुशासन में अपना अनुभवी खेल प्रदर्शन कर भारत देश में तीसरा स्थान दिलाया।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि बालकिशन भिवानी हरियाणा ने 3 किलोमीटर स्टेपल चेज इवेंट में 8 मिनट 58 सेकेंड और 98 माइक्रोन के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, शाहरुख खान उत्तरप्रदेश ने 8 मिनट 53 सेकेंड और 18 माइक्रोन के समय के साथ रजत पदक और शुभम भंडारे महाराष्ट्र ने 8 मिनट 54 सेकेंड और 90 माइक्रोन के समय के साथ कांस्य पदक जीता। पूजा चरखी दादरी हरियाणा ने हैप्टाथलान इवेंट में 5619 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक विजेता बनकर एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैडर्ड को अचीव कर भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया और अनामिका केरला ने 5466 अंक के साथ रजत पदक एवं खुशी हरियाणा ने 5438 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।
किरण पहल गुमड सोनीपत ने 400 मीटर दौड़ में फाइनल में 53 सेकेंड और 45 माइक्रोन का समय देकर रजत पदक विजेता बनकर एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव कर भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का किया और प्राची उत्तरप्रदेश ने 53 सेकेंड 24 माइक्रोन के समय के साथ स्वर्ण पदक विजेता बनकर एशियन गेम्स टीम में जगह बनाई एवं दिव्यानावा जाला गुजरात ने 53 सेकेंड 46 माइक्रोन के समय देकर कांस्य पदक विजेता बनकर एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव किया।
पूजा फतेहाबाद हरियाणा ने हाई जंप इवेंट में 1 मीटर 83 सैंटीमीटर की बेहतरीन ऊंची छलांग लगाकर स्वर्ण पदक विजेता बनकर एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव कर भारतीय टीम में स्थान बनाया और सुप्रिया बी कर्नाटक ने 1 मीटर 80 सैंटीमीटर की जंप के साथ रजत पदक जीतकर एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड अचीव कर भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया एवं ख्याति माथुर उत्तरप्रदेश ने 1 मीटर 80 सैंटीमीटर की जंप के साथ कांस्य पदक जीतकर एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव कर अपने राज्य का गौरव बढ़ाया। पदक विजेता खिलाड़ी को राजकुमार मिटान सदस्य ग्रीवेंस कमेटी ए एफ आई, दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा और जसवंत सिवाच एवं अजय कुमार टीम कोच मैनेजर ने पदक विजेता बनने पर शुभकामनाएं प्रदान की।

About The Author
संबंधित समाचार



