Narnaul News : डीसी अनुपमा अंजली ने समाधान शिविर में सुनीं 116 नागरिकों की शिकायतें

Desh Rojana
On

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि हरियाणा सरकार ने आम जनता को अपनी शिकायतें रखने और उनका समाधान करवाने के लिए एक बहुत ही उचित मंच प्रदान किया है। इस शिविर में आने वाली सभी शिकायतों को जिला प्रशासन के सभी अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ सुनें। 

नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि हरियाणा सरकार ने आम जनता को अपनी शिकायतें रखने और उनका समाधान करवाने के लिए एक बहुत ही उचित मंच प्रदान किया है। इस शिविर में आने वाली सभी शिकायतों को जिला प्रशासन के सभी अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ सुनें।
1004781843
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।
उपायुक्त आज लघु सचिवालय में आयोजित साप्ताहिक समाधान शिविर में अधिकारियों को निर्देश दे रही थीं। आज आयोजित इस समाधान शिविर में कुल 116 नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत का अंत तक अनुसरण किया जाता है। सभी शिकायतें समाधान पोर्टल पर अपलोड की जाती हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी प्रत्येक शिकायत की समीक्षा की जाती है। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत का सही समय पर समाधान हो। 
उन्होंने नागरिकों से भी आह्वान किया है कि वे अपनी उचित समस्याओं को इन समाधान शिविरों में अवश्य रखें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। इस मौके पर नगराधीश डॉ. मंगल सेन के अलावा अन्य सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad