Rewari News: डीएसपी संजीव बल्हारा ने सुभाष पार्क में आमजन को किया लोगों को जागरूक

घर और प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए

Desh Rojana
On

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश अनुसार जिला रेवाड़ी में अपराध नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाई जा रही विशेष जागरूकता मुहिम के तहत सोमवार को स्थानीय सुभाष पार्क में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश अनुसार जिला रेवाड़ी में अपराध नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाई जा रही विशेष जागरूकता मुहिम के तहत सोमवार को स्थानीय सुभाष पार्क में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
IMG-20260622-WA0015
बैठक लेते हुए डीएसपी संजीव बल्हारा।
डीएसपी संजीव बल्हारा ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर पहुंचकर उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उनके साथ भाड़ावास गेट चौकी इंचार्ज एसआई सुमन भी मुख्य रूप से मौजूद रहीं। 
इस मौके पर डीएसपी संजीव बल्हारा ने कहा कि नशा नाकेवल एक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को गर्त में धकेल देता है। उन्होंने युवाओं से नशे की लत से दूर रहने की अपील की और कहा कि यदि आस-पास कोई व्यक्ति नशा बेचता या तस्करी करता पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित पुलिस थाने, डायल 112 व मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। 
 
साइबर ठगों से रहें सावधान 
डीएसपी संजीव ने कहा कि आज के डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराध बढ़ रहे हैं, इसलिए आप लोग सावधान रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी अंजान के साथ अपना बैंक ओटीपी, सीवीवी या पर्सनल पिन साझा नहीं करें। लॉटरी का लालच देने वाले लिंक, फर्जी कूरियर सर्विस या अज्ञात वीडियो कॉल के झांसे में आने से बचें। 
उन्होंने कहा कि इतनी सावधानी के बाद भी अगर कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो बिना समय गंवाए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते ट्रांजैक्शन को रोका जा सके। 
 
जानमाल की ​सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगवाएं 
रेवाड़ी। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और अपराधियों पर नुकेल कसने के लिए डीएसपी संजीव बल्हारा ने तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों के महत्व पर विशेष जोर दिया। 
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों, दुकानों, मुख्य चौराहों और गली-मोहल्लों के मोड़ पर ज्यादा से ज्यादा उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे न केवल अपराधों को रोकने में मददगार साबित होते हैं, बल्कि किसी भी वारदात के बाद अपराधियों को दबोचने में पुलिस के लिए सबसे अहम कड़ी बनते हैं। 
​इस अवसर पर भाड़ावास गेट चौकी इंचार्ज एसआई सुमन ने भी महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बारे जागरुक करते हुए आमजन को डायल 112 एप व ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम बारे जानकारी दी और उपस्थित लोगों से पुलिस का सहयोग करने की बात कही। ​कार्यक्रम के अंत में पार्क में आए नागरिकों ने रेवाड़ी पुलिस की इस पहल की सराहना की और विश्वास दिलाया कि वे शहर को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad