Rewari News: 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम की पायलट रिहर्सल आज

21 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा होंगे मुख्य अतिथि

Desh Rojana
On

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 20 जून को सुबह 6 बजे राव तुलाराम स्टेडियम में पायलट रिहर्सल आयोजित की जाएगी। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर योगाभ्यास करेंगे।

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 20 जून को सुबह 6 बजे राव तुलाराम स्टेडियम में पायलट रिहर्सल आयोजित की जाएगी। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर योगाभ्यास करेंगे।DC Abhishek Meena
डीसी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय राव तुलाराम स्टेडियम में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संस्थाएं एवं बड़ी संख्या में आमजन भाग लेंगे। 
डीसी ने बताया कि 21 जून के सफल आयोजन को लेकर रेवाड़ी जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां कर ली है। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 21 जून को दिल्ली रोड़ स्थित राव तुला राम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व जिला भाजपा अध्यक्ष डा. वंदना पोपली भी उपस्थित होंगें।
डीसी अभिषेक मीणा ने जिले वासियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रम में भाग लेकर योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा स्वस्थ, निरोग और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार भी है।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण
जिला आयुष अधिकारी डॉ. बसंत ने बताया कि 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिसके लिए स्टेडियम में विशेष एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है।  
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Bawal Rewari news: इस आई आर अभियान में बीएलओ का सहयोग करें नागरिक : एसडीएम संजीव
Faridabad news: मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने की समीक्षा
Faridabad news: लंबित शिकायतों के शीघ्र समाधान पर जोर, एटीआर अपलोड करने में न बरतें लापरवाही : सीटीएम अंकित कुमार
Faridabad news: सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : एसडीएम मयंक भारद्वाज
Faridabad news: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं, मिशन मोड में करें कार्य : उपायुक्त आयुष सिन्हा