Faridabad News : बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता और बाल संरक्षण के क्षेत्र में नवसंरक्षण ट्रस्ट की पहल

Desh Rojana
On

बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर नवसंरक्षण ट्रस्ट द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई के सहयोग से बाल श्रम उन्मूलन विषय पर एक जन-जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

फरीदाबाद। बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर नवसंरक्षण ट्रस्ट द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई के सहयोग से बाल श्रम उन्मूलन विषय पर एक जन-जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम के अनुरूप स्वयंसेवकों ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर समाज को यह संदेश दिया कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण बचपन का अधिकार है तथा बाल श्रम एक सामाजिक बुराई है जिसके विरुद्ध सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। aनाटक में नवसंरक्षण ट्रस्ट के स्वयंसेवकों निशा, निक्की, रॉकी, दीपक, सोनू एवं मोहित ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया इस अवसर पर नवसंरक्षण ट्रस्ट द्वारा जिला बाल संरक्षण अधिकारी महोदया को बाल संरक्षण एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए सम्मानित भी किया गया। ट्रस्ट की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह (मेमेन्टो) एवं प्रशंसा-पत्र भेंट कर उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, नवसंरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कृष्ण, नरेंद्र चौहान तथा अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
नवसंरक्षण ट्रस्ट के संस्थापक श्री कृष्ण जी ने कहा कि बच्चों का सुरक्षित, शिक्षित और सम्मानजनक भविष्य सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ट्रस्ट भविष्य में भी जिला बाल संरक्षण इकाई एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से बाल अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल संरक्षण के क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad