Faridabad News : सेक्टर 21बी सीवर ओवरफ्लो से बना नरक, सडक का हुआ बेड़ा गर्क
सेक्टर 21बी से लगते विवेकानंद पार्क रोड पर इन दिनों सीवर ओवरफ्लो होने से गंदे पानी का इकट्ठा हो जाना यहां से निकलने वाले आमजन और राहगीरों के लिए बहुत बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है
सेक्टर 21बी से लगते विवेकानंद पार्क रोड पर इन दिनों सीवर ओवरफ्लो होने से गंदे पानी का इकट्ठा हो जाना यहां से निकलने वाले आमजन और राहगीरों के लिए बहुत बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है| इस रोड से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन एवं पैदल यात्री निकलते हैं| 
सेक्टर 21-ए के निवासी एवं मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल में डायरेक्टर हेड कार्डियोलॉजी डॉक्टर राकेश सपरा ने बताया कि सीवरेज / गंदे पानी का प्रदूषण बीमारियों का वाहक होता है| मानव आबादी के स्वास्थ्य को जोखिमों में डालता है। गंदे पानी के संपर्क में आने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियां, त्वचा संक्रमण टाइफाइड और हैजा जैसी जानलेवा हो सकने वाली स्थिति बन सकती है| एनआईटी फरीदाबाद का महिला पुलिस थाना भी विवेकानंद पार्क के मार्ग में आता है, जहां सैकड़ों की संख्या में अपराध की शिकायत करने लोगों को आना पड़ता है| नगर निगम द्वारा सीवर ओवरफ्लो की लंबे समय से बनी हुई इस समस्या को नजरअंदाज करने से क्षेत्र के स्थानीय निवासियों में रोज व्याप्त है| निगमायुक्त ऑफिस में ईमेल पर शिकायत भी भेजी गई है| सेक्टर 21-ए के निवासी सुरेंद्र सिंह, हरिशंकर मिश्रा, गिरीश शर्मा, जीतराम वशिष्ठ, योगेंद्र देशवाल, युगल किशोर शर्मा आदि का कहना है कि नगर निगम आयुक्त इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता से संज्ञान में लेते हुए सुपर सोकर मशीन के माध्यम से सीवर ओवरफ्लो की सफाई के निर्देश जारी करें|

About The Author
संबंधित समाचार



