Palwal News: केएमपी एक्सप्रेस वे दोनों तरफ सर्विस रोड बनाने की मांग, 52 पाल ने की महापंचायत

- 31 सदस्यीय कमेटी का किया गया गठन, मुख्यमंत्री हरियाणा से मिलकर उठाई जाएगी मांग - मांग पूरी न होने पर तैयार होगी आंदोलन की रूपरेखा

Desh Rojana
On

केएमपी एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ एनएच-19 से मंडकौला कट तक सर्विस लेन बनाने की मांग को लेकर गांव गेलपुर में 52 पाल की महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में सर्विस रोड बनवाने को लेकर लोगों से सुझाव लिए गए और आगामी रूपरेखा तैयार की गई।

पलवल। केएमपी एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ एनएच-19 से मंडकौला कट तक सर्विस लेन बनाने की मांग को लेकर गांव गेलपुर में 52 पाल की महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में सर्विस रोड बनवाने को लेकर लोगों से सुझाव लिए गए और आगामी रूपरेखा तैयार की गई।
majdoor
महापंचायत में अपने विचार रखते हुए वक्ता।
पंचायत में 31 सदस्यीय कमेटी का गठन कर फैसला लिया गया कि कमेटी सरकार के मंत्री व विधायकों से मिलकर अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपेगी। साथ ही मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी से मिलकर सर्विस रोड की मांग उठाई जाएगी। यदि उसके बावजूद भी मांग पूरी नहीं हुई को आंदोलन की राह अपनाई जाएगी। महापंचायत की अध्यक्षता 52 पाल के प्रधान अरुण जेलदार ने की, जबकि संचालन सहजराम सहरावत व लेखन सरपंच अहरवां ने किया। संयोजन केएमपी संघर्ष समिति के प्रधान भरत सहरावत द्वारा किया गया। महापंचायत में करीब तीन दर्जन से अधिक गांवों की सरदारी मौजूद रही। 
 
महापंचायत में सरपंचों से सर्विस लेन बनाने के प्रस्ताव भी लिए गए, जिन्हें सरकार को सौंपा जाएगा। इस दौरान वक्ताओं ने विचार रखे कि केएमपी एक्सप्रेस वे पलवल के करीब 30 गांवों से होकर गुजरता है। एक्सप्रेस वे बनने से किसानों की जमीन दो भागों में बंट गई है। साथ ही कई गांवों के भी बीच से यह एक्सप्रेस होकर गुजर रहा है। एक्सप्रेस वे जरूरत के हिसाब से अंडरपास निर्मित नहीं किए गए हैं। जो अंडरपास बनाए गए हैं, वे काफी नीचे हैं। उनसे सामान भरे टैक्टर-ट्रॉली नहीं गुजर पाते वहीं, इनमें पानी भी भरा रहता है। लोगों को कई किलोमीटर दूर से चक्कर लगाकर अपने खेतों पर पहुंचना पड़ता है। कटाई के समय खेतों पर मशीन ले जाने में भी काफी परेशानी होती है। इसके अलावा मंडकौला रोड पर यातायात काफी ज्यादा है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। काफी लोग हादसों में अपनी जान गवां चुके हैं। यदि सर्विस लेन बनता है तो लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और गांवों में विकास के नए आयाम खुलेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से लोगों का आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। 
महापंचायत में सभी गांवों से आए लोगों से सुझाव मांगे गए। सभी ने सर्विस रोड बनवाने को लेकर हर तरह से तैयार होने की बात कही।
 
पंचायत में फैसला लिया गया कि सबसे पहले सरकार में शामिल सरकार के प्रतिनिधियों के समक्ष सर्विस रोड की मांग को उठाया जाए। मुख्यमंत्री से मिलकर रोड की मांग को पूरा करने का आह्वान किया जाए। इसके लिए 31 सदस्यीय कमेटी का भी मौके पर ही गठन किया गया। 
 
महापंचायत में गठित की गई कमेटी 
महापंचायत में गठित कमेटी में 52 पाल के प्रधान अरुण जेलदार, डागर पाल पंच धर्मवीर डागर, चौहान पाल पंच जय नारायण चौहान, ज्ञान सिंह चौहान, भरत सहरावत, सहरावत पाल पंच नरेंद्र सहरावत, लेखराज चेयरमैन, सहजराम सहरावत, किसान नेता रतन सिंह सौरोत, समंदर भाकर, केसर डागर, गिर्राज डागर, बादाम सरपंच, महावीर डागर, ज्ञानचंद अहरवां, निरोत्तम चिरावटा, प्रताप सरपंच मंडोरी, प्रताप कुंडू, सतीश डागर, करतार डागर, अशोक सरपंच, जगदीश आर्य, शिव सिंह नंबरदार, नेपाल टीकरी ब्राह्मण, महावीर चौहान, रतन सिंह सौरौत, लेखन सरपंच अहरवां, नरसिंह, विजय लालवा, हरिकिशन कारना, वीरेंद्र सेक्रेटरी, जगत नंबरदार, सुरेंद्र वकील व रामदयाल सरपंच को शामिल किया गया है। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad