Hathin Palwal news: हज यात्रा पर जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू , 20 जुलाई तक करने होंगें आवेदन
पवित्र हज यात्रा पर जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। हज कमेटी हरियाणा के पूर्व अधीक्षक मोहम्मद जकरिया ने बताया कि इच्छुक 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हज यात्रा प्रबन्धन से जुड़े इब्राहीम पचानका ने बताया कि इस बार हज यात्रा के लिए पांच श्रेणियां रखी गई हैं।
हथीन: पवित्र हज यात्रा पर जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। हज कमेटी हरियाणा के पूर्व अधीक्षक मोहम्मद जकरिया ने बताया कि इच्छुक 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हज यात्रा प्रबन्धन से जुड़े इब्राहीम पचानका ने बताया कि इस बार हज यात्रा के लिए पांच श्रेणियां रखी गई हैं। 65 वर्ष से अधिक के अभ्यर्थियों को अलग से कोटा रखा गया है। इनके साथ एक सहायक भी जा सकता है। सऊदी अरब सरकार ने 65 वर्ष से अधिक महिलाओं को बिना मेहरम के हज यात्रा करने की इजाजत दी है। 65 साल से कम आयु के अभ्यर्थी सामान्य आवेदक माने जाएंगें।


About The Author
संबंधित समाचार



