Nuh Mewat News: ड्यूटी में लापरवाही और शराब पीकर सरकारी वाहन चलाने पर दो एसपीओ डिस्चार्ज

Desh Rojana
On

जिला पुलिस में तैनात दो विशेष पुलिस (SPO) अधिकारियों को ड्यूटी में गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों में सेवा से डिस्चार्ज कर दिया गया है। संबंधित थाना प्रबंधकों की रिपोर्ट और सिफारिशों के आधार पर पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन द्वारा यह कार्रवाई की गई ।

नूंह। जिला पुलिस में तैनात दो विशेष पुलिस (SPO) अधिकारियों को ड्यूटी में गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों में सेवा से डिस्चार्ज कर दिया गया है। संबंधित थाना प्रबंधकों की रिपोर्ट और सिफारिशों के आधार पर पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन द्वारा यह कार्रवाई की गई ।IMG-20260622-WA0035
पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर तावडू में चालक के पद पर तैनात एसपीओ मनोज कुमार पर आरोप है कि 10 जून  को ड्यूटी के दौरान उसने शराब का सेवन कर सरकारी वाहन चलाया। रिपोर्ट के अनुसार वाहन चलाते समय एक राहगीर महिला को टक्कर लगने से वह घायल हो गई । घटना के बाद संदेह होने पर उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें डॉक्टर द्वारा उसके मुंह से शराब की गंध आने का उल्लेख किया गया । इसके अलावा घटना के अगले दिन से वह बिना सूचना के लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित भी पाया गया । थाना प्रबंधक ने इस कृत्य को पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाला बताते हुए उसके विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की थी । वहीं थाना नगीना में सामान्य ड्यूटी पर तैनात एसपीओ नरसीराम 04 मई  से लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था । पुलिस अधिकारियों द्वारा फोन के माध्यम से संपर्क करने के बावजूद उसने ड्यूटी पर लौटने से इनकार कर दिया । थाना प्रबंधन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता और लापरवाही मानते हुए उसे सेवा से डिस्चार्ज करने की अनुशंसा की थी। पुलिस विभाग के अनुसार अनुशासित बल में कार्यरत कर्मचारियों से उच्च स्तर की जिम्मेदारी और अनुशासन की अपेक्षा की जाती है। ऐसे मामलों में विभागीय नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाती है ताकि पुलिस व्यवस्था में अनुशासन और जवाबदेही बनी रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों मामलों में प्राप्त रिपोर्टों और सिफारिशों पर विचार करने के बाद संबंधित एसपीओ को ड्यूटी से डिस्चार्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं।
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad