Palwal News : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ने क्रॉस कंट्री दौड़ में प्राप्त किया प्रथम स्थान
5 हरियाणा बटालियन एनसीसी, गुरुग्राम द्वारा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल समीर कुमार कौशिक के निर्देशन में आश्रम हरि मंदिर, पटौदी में आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आयोजित 2 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल की एनसीसी कैडेट रीबू देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
होडल, 5 हरियाणा बटालियन एनसीसी, गुरुग्राम द्वारा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल समीर कुमार कौशिक के निर्देशन में आश्रम हरि मंदिर, पटौदी में आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आयोजित 2 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल की एनसीसी कैडेट रीबू देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

इस उपलब्धि से विद्यालय एवं एनसीसी इकाई में हर्ष का वातावरण है। शिविर में प्रदेश के 32 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 600 से अधिक एनसीसी कैडेट भाग लेकर सैन्य प्रशिक्षण, शारीरिक दक्षता तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। शिविर के सफल संचालन में लेफ्टिनेंट कर्नल आर.के. राघव, सूबेदार मेजर जयप्रकाश, ट्रेनिंग जेसीओ गोविंद सिंह, कैंप एडजुटेंट नवजीत खटाना, शाह आलम, राज सिंह, सुनील कुमार, मंजू कौशिक सहित अन्य अधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
एनसीसी अधिकारी प्रभुदयाल हंस ने बताया कि शिविर के दौरान कैडेटस को शारीरिक फिटनेस, ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, फायर सेफ्टी, नेतृत्व विकास तथा अनुशासन से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश बघेल ने बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि हमारी एनसीसी टीम शानदार कार्य कर रही है और रीबू देवी की यह उपलब्धि अन्य कैडेटस के लिए भी प्रेरणास्रोत है तथा इससे विद्यालय का गौरव बढ़ा है।

About The Author
संबंधित समाचार



