Taudu/Mewat News: सरकारी स्कूल में लाखों रुपये की चोरी, 41 प्रकार का सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब

Desh Rojana
On

उपमंडल के अंतर्गत गांव सुबासेड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। विद्यालय से लाखों रुपये मूल्य का डिजिटल, खेल, रसोई एवं अन्य आवश्यक सामान चोरी होने के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस संबंध में विद्यालय की प्राचार्या आशा रानी ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

तावड़ू। उपमंडल के अंतर्गत गांव सुबासेड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। विद्यालय से लाखों रुपये मूल्य का डिजिटल, खेल, रसोई एवं अन्य आवश्यक सामान चोरी होने के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस संबंध में विद्यालय की प्राचार्या आशा रानी ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
 
chori5
 
प्राचार्या आशा रानी के अनुसार 29 जून को विद्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारी शाम करीब 5 बजे स्कूल की साफ-सफाई के लिए पहुंचा तो उसने विद्यालय कार्यालय का ताला टूटा हुआ पाया। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर कार्यालय और अन्य स्थानों से सामान चोरी कर ले गए हैं। इसकी सूचना उन्हें दी गई, उन्होंने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
शिकायत के अनुसार चोर विद्यालय से कंप्यूटर, प्रिंटर, एलईडी टीवी, यूपीएस बैटरी, फेस बायोमेट्रिक मशीन, कीबोर्ड, गैस सिलेंडर, प्लास्टिक कुर्सियां, सीलिंग फैन, टूल किट, ड्रिल मशीन, स्पैनर सेट, डिजिटल टैकोमीटर, एयर कंप्रेसर, डिजिटल बोर्ड कैमरा, खेल सामग्री, विद्यार्थियों के 23 टैबलेट सहित कुल 41 प्रकार का सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा विद्यालय की अलमारियों तथा अध्यापकों के लॉकरों में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज और पुराने रिकॉर्ड भी गायब बताए गए हैं। स्कूल प्रशासन के अनुसार चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये से अधिक है। विद्यालय की प्राचार्या आशा रानी ने बताया कि इससे पहले भी स्कूल में चोरी की दो घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन उन मामलों का अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।
वहीं गांव के सरपंच कुलदीप ने भी घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हुए है। इस संबंध में सदर थाना तावडू के थाना प्रभारी से पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब प्राप्त नहीं हो सका।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad