Gurugram News : बोलेरो के बोनट पर बैठकर स्टंट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
एमजी रोड पर सहारा मॉल के सामने सर्विस लेन पर चलती बोलेरो के बोनट पर बैठकर स्टंट करने मामले में तीन आरोपी बुधवार को गिरफ्तार किए हैं।
गुरुग्राम: एमजी रोड पर सहारा मॉल के सामने सर्विस लेन पर चलती बोलेरो के बोनट पर बैठकर स्टंट करने मामले में तीन आरोपी बुधवार को गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के खटीकान बास मोहल्ला निवासी अनिकेत (24), आकाश (26) व वेदप्रकाश (19) के रूप में हुई है। आरोपियों को एमजी रोड चाैकी पुलिस ने पकड़ा है।

30 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एमजी रोड पर सहारा मॉल के सामने सर्विस लेन में एक युवक ने बोलेरो गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंट कर रहा था। वायरल वीडियो के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने संज्ञान लेते हुए अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में सेक्टर-29 थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करके गिरफ्तार किया व वारदात में प्रयोग की गई बोलेरो को भी जब्त किया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



