Gurugram News: आज मानेसर में होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता नागरिक अभिनंदन
गुरुग्राम महानगर जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आज गुरुग्राम महानगर जिला में नागरिक अभिनंदन होगा। कार्यक्रम दोपहर बाद तीन बजे मानेसर के एचएसआईआईडीसी ऑडिटोरियम में होगा।
गुरुग्राम: हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आज गुरुग्राम महानगर जिला में नागरिक अभिनंदन होगा। कार्यक्रम दोपहर बाद तीन बजे मानेसर के एचएसआईआईडीसी ऑडिटोरियम में होगा। बता दें कि भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से गुरुग्राम महानगर जिले का भी गठन किया हुआ है। इसमें बादशाहपुर विधानसभा के कुछ हिस्से के साथ सोहना और पटौदी विधानसभा को शामिल किया गया है। मानेसर गुरुग्राम महानगर जिले का मुख्यालय है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें अलग अलग जिम्मेदारियां सौंप दी है। बैठक में स्वागत समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा कार्यक्रम की समुचित व्यवस्थाओं हेतु विभिन्न कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिला मीडिया प्रभारी नरेश सैनी ने बताया कि शनिवार 27 जून को आयोजित होने वाले स्वागत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का गुरुग्राम महानगर जिले में आगमन संगठन के लिए गौरव का विषय है और पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह एवं समर्पण भाव से उनके स्वागत में जुटे हुए हैं।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से निरंतर मजबूत हो रहा है और प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को और अधिक ऊर्जा प्रदान करेगा।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



