Palwal News : ग्राम डूंगरपुर की पंचायत में "भुडेर बने विधानसभा" मुहिम को मिला सर्वसम्मति से समर्थन

Desh Rojana
On

ग्राम डूंगरपुर में "भुडेर बने विधानसभा" मुहिम के संबंध में एक महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में डूंगरपुर गांव की सम्मानित सरदारी, टहरकी, किशोरपुर एवं जैन्दापुर गांवों की सम्मानित सरदारी, गणमान्य व्यक्तियों तथा युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ग्राम डूंगरपुर में "भुडेर बने विधानसभा" मुहिम के संबंध में एक महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में डूंगरपुर गांव की सम्मानित सरदारी, टहरकी, किशोरपुर एवं जैन्दापुर गांवों की सम्मानित सरदारी, गणमान्य व्यक्तियों तथा युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। aa

पंचायत में क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों तथा भुडेर क्षेत्र को विधानसभा का दर्जा दिलाने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी ग्रामीणों एवं युवाओं ने एकमत होकर इस जनआंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर डूंगरपुर गांव की सरदारी का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने पंचायत के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही टहरकी, किशोरपुर एवं जैन्दापुर गांवों की सरदारी तथा सभी युवा साथियों का भी धन्यवाद किया गया, जिनकी उपस्थिति ने इस मुहिम को और अधिक मजबूती प्रदान की। पंचायत में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि क्षेत्र की एकता और जनसमर्थन के बल पर "भुडेर बने विधानसभा" की मांग को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज