Palwal News: उपायुक्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 30 जून को गांव औरंगाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करेंगे रात्रि ठहराव
रात्रि ठहराव में उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर व पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर करेंगे निवारण
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार 30 जून को सायं 6 बजे से जिला के खंड होडल के गांव औरंगाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में रात्रि ठहराव का आयोजन किया जाएगा।
पलवल। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार 30 जून को सायं 6 बजे से जिला के खंड होडल के गांव औरंगाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में रात्रि ठहराव का आयोजन किया जाएगा। रात्रि ठहराव के दौरान उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर और पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर समाधान करवाएंगे।
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार प्रति माह जिला के किसी भी एक गांव में जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारी और सभी विभागों के अधिकारी रात्रि ठहराव कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निवारण करवाते हैं। उन्होंने जिला के खंड होडल के गांव औरंगाबाद के लोगों से अपील की है कि वे 30 जून को सायं 6 बजे से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला प्रशासन की ओर से लगाए जाने वाले रात्रि ठहराव में उपस्थित होकर अपनी व गांव की समस्याओं का निवारण करवाएं। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रात्रि ठहराव कार्यक्रम में अपने-अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगवाना सुनिश्चित करें और ग्रामीणों को सरकार की अंत्योदय उत्थान और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



