Palwal News : जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में उपायुक्त ने 13 में से 06 शिकायतों का मौके पर किया समाधान

शेष सात शिकायतों को जरूरी दिशा-निर्देशों की अनुपालना के साथ समयबद्घता के साथ समाधान के दिए निर्देश

Desh Rojana
On

जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने एजेंडा में शामिल 13 में से 06 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए जरूरी दिशा-निर्देश की अनुपालना के साथ समयबद्घता के साथ समाधान के निर्देश दिए।

पलवल। जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने एजेंडा में शामिल 13 में से 06 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए जरूरी दिशा-निर्देश की अनुपालना के साथ समयबद्घता के साथ समाधान के निर्देश दिए। cलघु सचिवालय में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथे शिकायतों की सुनवाई की। सुलतानपुर के राजकुमार ने रंत इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्रॉलोजी के विरूद्घ उनका एक वर्ष खराब करने की शिकायत दी, किंतु बैठक में सुनवाई के दौरान वह अनुपस्थित रहे। इस मामले में उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा बेहद गंभीर व महत्वपूर्ण विषय है। वर्तमान में उच्चतर शिक्षण संस्थानों में नॉन-अटैंडिंग व्यवस्था देखने को मिलती है जो कि उचित नहीं है। उन्होंने उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कहीं इस प्रकार की व्यवस्था जारी है तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को उपलब्ध करायें।
गांव पहाड़ी के बलदेव सिंह रावत ने वर्ष 2025 में उनकी खरीफ की फसल की खराबे का सर्वे सही प्रकार से न किये जाने की शिकायत प्रस्तुत की, जिसमें सुनवाई के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी गैर-हाजिर मिले। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी के विरूद्घ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए संबंधित एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। मर्रोली ग्राम पंचायत ने बंचारी फीडर से गांव की बिजली की लाइन जोडऩे की मांग रखी, जिसके बारे में एसई डीएचबीवीएन रंजन राव ने बताया कि एस्टीमेट बनाकर वर्क ऑर्डर दे दिया है। इस कार्य में रेलवे विभाग से एनओसी की भी आवश्यकता है, जिसके मिलने के बाद कार्य को पूर्ण करवाया जाएगा।
ककराली की कुंतेश ने बीपीएल राशन कार्ड के तहत उज्ज्वला गैस कनैक्शन की मांग करते हुए शिकायत की। उपायुक्त ने इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों से देरी के कारण के साथ समस्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने जवाब दिया कि स्कीम बंद है। उपायुक्त ने सवाल किया कि जब आवेदक ने आवेदन किया तब क्या स्थिति थी। यदि किसी की लापरवाही है तो उसके विरूद्घ कार्रवाई करें। धामाक के नवल सिंह ने उनके घर में चोरी-डकैती की घटना व अपहरण के प्रयास की शिकायत दी थी, जिस पर डीएसपी मनोज वर्मा ने बताया कि सभी आरोप बेबुनियाद मिले हैं। कई बार विभिन्न स्तर पर मामले की जांच की जा चुकी है, जिसमें शिकायतकर्ता की शिकायत सही नहीं मिली। शिकायतकर्ता के आवेदन पर उपायुक्त ने ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य अजय कुमार को इस मामले में जांच व सहयोग के निर्देश दिए।  
बहरौला के रामकिशन ने उनकी बदर को दुरुस्त करवाने के लिए आई समस्या प्रस्तुत की, जिस पर उपायुक्त डा. छिल्लर ने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री-इंतकाल इत्यादि कार्यों में लापरवाही व अनावश्यक देरी के लिए कोई स्थान नहीं है। इन मामलों में जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई हुई है। उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए। फिरोजपुर की मेवा ने अपनी पुत्री की शादी के लिए कन्यादान स्कीम का लाभ दिलाने की मांग की, जिस पर जिला कल्याण विभाग की कर्मचारी नविता ने कहा कि प्रार्थी ने निर्धारित समयावधि में आवेदन नहीं किया। इस कारण योजना का लाभ नहीं मिल सकता। इस पर उपायुक्त ने संबंधित कर्मचारी से जवाब मांगा कि उन्होंने इस संदर्भ में आम जनमानस तक जानकारी पहुंचाने व जागरूकता के लिए क्या प्रयास किए। उपायुक्त ने संबंधित कर्मचारी को निर्देश दिए कि वे कल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ में सार्वजनिक स्थलों पर बैनर लगवायें तथा विज्ञापन आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करें और इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उन्हें प्रेषित करें।
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अन्य शिकायतों के संदर्भ में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एजेंडा के अतिरिक्त शिकायतों की भी सुनवाई की। साथ ही ग्रीवेंस कमेटी के सदस्यों की शिकायतों की भी सुनवाई की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार, एसडीएम बलीना, एमडी शुगर मिल द्विजा, नगराधीश प्रीति रावत, एसडीएम हथीन हरिराम, डीएसपी मनोज वर्मा, जिला राजस्व अधिकारी बलराज दांगी, सीएमओ डा. सतेंद्र वशिष्ठï, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा आदि अधिकारी व ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad