Kaithal / Gulha Cheeka News: चीका में एक घर में करोड़ों रुपयों की चोरी मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा दो आरोपी काबू

एक आरोपी पर घोषित है 5 हजार का इनाम

Desh Rojana
On

सम्पति विरुद्ध अपराधियों पर जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा हुड्डा सेक्टर चीका स्थित एक मकान में हुई करोड़ों रुपयों की चोरी मामले में दो आरोपियों को काबू कर लिया गया।

गुहला चीका। सम्पति विरुद्ध अपराधियों पर जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा हुड्डा सेक्टर चीका स्थित एक मकान में हुई करोड़ों रुपयों की चोरी मामले में दो आरोपियों को काबू कर लिया गया।

chori
स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पुलिस गिरफ्त में चोरी के दोनों आरोपी।

 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की वार्ड नंबर-8, हुड्डा आर-3 चीका निवासी जयभगवान उर्फ ज्ञान गोयल की शिकायत अनुसार वह 8 जून 2026 को अपने बेटे के पास पंचकूला गए हुए थे तथा अगले दिन मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए जाना था। इसी बीच 9 जून की सुबह लगभग 6:30 बजे उसके पड़ोसी नीटू शाह का फोन आया कि उनके घर के मुख्य दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलने पर वह तुरंत चीका पहुंचे और घर पहुंचकर देखा, तो मकान के सभी ताले टूटे हुए थे तथा घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से लगभग 24 लाख रुपए की नकदी, 60 से 65 तोले सोने के आभूषण तथा करीब 10 किलोग्राम चांदी चोरी होना पाया गया। शिकायतकर्ता द्वारा घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि 3 से 4 अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना चीका में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा पुलिस टीमों को जल्द से जल्द मामले को सुलझाने के आदेश दिए गए थे।

मामले को सुलझाते हुए एंटी नारकोटिक सैल तथा स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा आरोपियों की पुख्ता पहचान की गई। वीरवार की रात स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम द्वारा उक्त मामले में वांछित आरोपी सोहन सिंह तथा धर्मबीर, निवासी मौड़ मंडी, जिला बठिंडा (पंजाब) को पूंडरी क्षेत्र से मुठभेड़ उपरांत काबू किया गया था। दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मामले की आगामी जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एसआई पारस की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव मेहना जिला पटियाला पंजाब निवासी सोनू तथा सुमित को उनके गांव से काबू कर लिया गया। आरोपी सोनू की गिरफ्तारी पर भी हरियाणा पुलिस द्वारा 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। व्यापक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों का अदालत से 8 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।  

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज