Palwal News : मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट द्वारा नागरिक अस्पताल को ग्यारह पौधे भेंट किए

Desh Rojana
On

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप भारद्वाज को गमलों में इनडोर ऑक्सीजन शुद्ध करने वाले तथा हरियाली बढ़ाने वाले विभिन्न प्रजाति के पौधे सौंपे गए। ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने बताया कि नन्हें- मुन्नों को पौधों का शीघ्र स्वास्थ्य आशीर्वाद लाभ मिले और हर बच्चा ऐसे ही मुस्कुराता हुआ स्वस्थ रहे।

पलवल: मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा मोनू सहरावत के सहयोग से नागरिक अस्पताल पलवल के बाल रोग भर्ती कक्ष को ग्यारह पौधे भेंट किए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप भारद्वाज को गमलों में इनडोर ऑक्सीजन शुद्ध करने वाले तथा हरियाली बढ़ाने वाले विभिन्न प्रजाति के पौधे सौंपे गए। aa

ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने बताया कि नन्हें- मुन्नों को पौधों का शीघ्र स्वास्थ्य आशीर्वाद लाभ मिले और हर बच्चा ऐसे ही मुस्कुराता हुआ स्वस्थ रहे। अस्पताल परिसर में हरियाली से मरीजों को शुद्ध वातावरण और स्वास्थ्य लाभ में सहायता होगी। डॉ. दीप भारद्वाज एवं चरणसिंह प्रजापति आदि ने पौधों के लिए आभार जताते हुए कहा कि इनडोर प्लांट्स से कमरे की हवा शुद्ध होगी और बच्चों को बेहतर माहौल मिलेगा। इस अवसर पर डॉ. विशाल, डॉ. रवि शंकर, डॉ. वामसी, डॉ. सहजल, मोनू सहरावत, देव, सतीश, पवन पराशर, सवरजीत, भगतसिंह, लोकेश आदि उपस्थित रहे।संस्था ने सभी से अपने घर, कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण व जलसंरक्षण की अपील की है। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad