Rewari News: फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्र लेने हेतु आवेदन आमंत्रित, ड्रॉ निकलेगा

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार द्वारा पराली जलाने की घटनाओं एवं वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के माध्यम से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि मशीनों पर अनुदान दिया जा रहा है।

 रेवाड़ी। हरियाणा सरकार द्वारा पराली जलाने की घटनाओं एवं वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के माध्यम से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि मशीनों पर अनुदान दिया जा रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए फसल अवशेष प्रबंधन हेतु कृषि यंत्रों के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक किसान योजना का लाभ लेने के लिए  www.agriharyana.gov.in  पोर्टल पर 3 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
agriculture
 
उप निदेशक कृषि जितेन्द्र अहलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत फसल अवशेषों को खेत में मिलाने व पराली प्रबंधन के लिए व्यक्तिगत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यन्त्र उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत आवेदित किसानों की वरिष्ठता सूची अनुसार जिला कार्यकारिणी समिति रेवाड़ी द्वारा डीसी की अध्यक्षता व किसानों की उपस्थिति में ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से निर्धारित की जाएगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad