Palwal/Hodal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और सुशासन के नए आयाम किए स्थापित : केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

होडल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित एवं स्वच्छता अभियान में लिया भाग

Desh Rojana
On

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार को होडल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए पौधारोपण, स्वच्छता के माध्यम से आमजन को विकास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Hodal /Palwal : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार को होडल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए पौधारोपण, स्वच्छता के माध्यम से आमजन को विकास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।14
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने महारानी किशोरी महिला महाविद्यालय होडल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत उन्होंने महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट वितरित की। 15इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रबुद्ध नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
इसके पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सत्ती तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया तथा स्वयं श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्रियों में शामिल होकर निरंतर राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटे हुए हैं। उनकी नीयत, नीतियों और नेतृत्व क्षमता पर देशवासियों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप भारत आज वैश्विक मंच पर नई पहचान स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत ढांचे के विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। राष्ट्रीय राजमार्गों का व्यापक विस्तार हुआ है, रेलवे नेटवर्क का आधुनिकीकरण हुआ है तथा हवाई अड्डों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नए आईआईटी, आईआईएम, एम्स और मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं, जिससे युवाओं और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हुई हैं।
कृषि क्षेत्र का उल्लेख करते हुए श्री गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। कृषि बजट में कई गुना वृद्धि की गई है तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त के रूप में करोड़ों किसानों के खातों में हजारों करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की जा रही है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण भारत आज विश्व की सबसे तेजी से विकसित होती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और गरीब, किसान, युवा तथा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी ढंग से संचालित की जा रही हैं।
होडल पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर और फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशासन अधिकारियों ने पौधारोपण किया।13
इस अवसर पर होडल के विधायक हरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, एसडीएम बलीना, नायब तहसीलदार दलबीर दुग्गल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, शीशपाल, भगत सिंह घुघेरा, महेंद्र भडाना, योगेंद्र सहरावत सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजन व गणमान्य जन मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad