Gulha cheeka news: सरकारी दुकानों का किराया जमा न कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ होगी कार्रवाई: एसडीएम यादव

16 जुलाई तक किराया जमा करने की अंतिम तिथि की निर्धारित, 17 दुकानदारों को जारी किए नोटिस

Desh Rojana
On

एसडीएम मनीष कुमार यादव ने शुक्रवार को चीका नगरपालिका के निकट स्थित सरकारी दुकानों का निरीक्षण किया और लंबे समय से किराया जमा न कराने वाले 17 दुकानदारों को नोटिस जारी किए। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने स्वयं मौके पर पहुंचकर दुकानदारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया किराया जमा कराने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि 16 जुलाई तक किराया जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है 

गुहला चीका: एसडीएम मनीष कुमार यादव ने शुक्रवार को चीका नगरपालिका के निकट स्थित सरकारी दुकानों का निरीक्षण किया और लंबे समय से किराया जमा न कराने वाले 17 दुकानदारों को नोटिस जारी किए। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने स्वयं मौके पर पहुंचकर दुकानदारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया किराया जमा कराने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026-07-03 at 10.28.10 PM
दुकानदारों को दुकानों का किराया भरने के आदेश देते हुए एसडीएम मनीष कुमार यादव।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि 16 जुलाई तक किराया जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है और यदि इस अवधि में बकाया राशि जमा नहीं कराई गई, तो संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए दुकानों को खाली करवाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। उन्होंने चीका शहर की सभी सरकारी दुकानों के किराएदारों को भी निर्देश दिए कि वे समय पर किराया जमा कर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बलराज मलिक भी मौजूद रहे

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad