Naagina Nuh news: नूंह स्कूलों में शिक्षा सुधार की मिसाल बना एसआरएफ फाउंडेशन, कम्युनिटी लर्निंग कैंप का सफल समापन

Desh Rojana
On

नूंह खंड में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से एसआरएफ फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा 19 गांवों के 42 स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के अंतर्गत स्कूलों में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, साइंस लैब, लाइब्रेरी, डिजिटल क्लासरूम तथा टिंकर कोडिंग लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।

नगीना: नूंह खंड में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से एसआरएफ फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा 19 गांवों के 42 स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के अंतर्गत स्कूलों में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, साइंस लैब, लाइब्रेरी, डिजिटल क्लासरूम तथा टिंकर कोडिंग लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।
विशेष रूप से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और ड्रॉपआउट दर को कम करने के लिए संस्था द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे बालिकाओं को अपनी शिक्षा जारी रखने में सहायता मिल रही है। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान SRF Foundation ने शिक्षा को मजबूत करने और निपुण के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए 19 गांवों में 30 कम्युनिटी लर्निंग कैम्प चलाए जिनमें 900 बच्चों ने भाग लिया।

WhatsApp Image 2026-07-03 at 11.24.07 PM

इन समर कैंप्स का मुख्य फोकस एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) अर्थात बुनियादी भाषा और गणितीय कौशल को मजबूत करना रहा।कम्युनिटी लर्निंग कैंप का समापन समारोह घासेड़ा और बीमा स्कूल में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि और अतिथि एफएलएन कोऑर्डिनेटर कुसुम मलिक, सीआरसी हेड अनिल कुमार, गांव के सरपंच, मेंबर, आंगनवाड़ी वर्कर, अभिभावक रहे।इस अवसर पर बच्चों और वॉलिंटियर्स द्वारा पूरे महीने की गई गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। टीएलएम के माध्यम से आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग, पपेट शो आदि की आकर्षक स्टॉल लगाई गई, जिसका सभी अतिथियों ने अवलोकन किया और सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिनमें गीत, कविता और समूह नृत्य शामिल रहे। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में कैम्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को गिफ्ट प्रदान किया गया सभी अतिथियों ने एस आर एफ फाउंडेशन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है और भविष्य में भी वे इसी प्रकार सहयोग और समर्थन देते रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे संस्था के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर एसआरएफ फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर कमलेश्वर मिश्रा, मुनाजिर अली, सागर बागड़ी,सविता, सोनू शर्मा, एहसान, संदीप व ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad