Nuh Mewat News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य जारी - उपायुक्त अखिल पिलानी
जिला में 97 प्रतिशत मतदाताओं को वितरित किए जा चुके हैं गणना फार्म
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जिला में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत सभी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
नूंह: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जिला में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत सभी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। 

जिले के सभी 655 बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।
जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों—नूंह, फिरोजपुर झिरका तथा पुन्हाना में कुल 6,59,697 मतदाताओं में से 6,39,918 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जोकि 97 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्राप्त प्रपत्रों का सत्यापन एवं डिजिटलीकरण कार्य भी निरंतर जारी है।
इसके अतिरिक्त 1,00,023 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सत्यापन किया जा चुका है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं बूथ स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शेष कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न किया जा सके।

About The Author
संबंधित समाचार



